scriptगर्मियों में भी म्युजिकल फाउंटेन शुरू नहीं हुए तो हो जाएंगे कबाड़ | If musical fountains are not started even in summer, they will become | Patrika News
भोपाल

गर्मियों में भी म्युजिकल फाउंटेन शुरू नहीं हुए तो हो जाएंगे कबाड़

भोपाल. गुलाबी ठंड के साथ दिन में बढ़ते तापमान के चलते नगर निगम तालाबों पर फाउंटेन लगाना शुरू कर दिया है,लेकिन रेजर शो व कलरफुट लाइटिंग के साथ तैयार दो फाउटेन को शुरू नहीं किया है।

भोपालFeb 07, 2024 / 07:26 pm

चन्द्र प्रकाश भारती

गर्मियों में भी म्युजिकल फाउंटेन शुरू नहीं हुए तो हो जाएंगे कबाड़

गर्मियों में भी म्युजिकल फाउंटेन शुरू नहीं हुए तो हो जाएंगे कबाड़

बड़े तालाब पर बन विहार रोड पर बना रेजर शो फाउंटेन तो 6 करोड़ से अधिक लागत में तैयार किया गया था। टेस्टिंग भी उसके हो चुकी थी। दूसरे पिछले साल तैयार हो गया था। उसके लगाने में भी करीब दो करोड़ रुपए खर्च किए गए। उसकी टेस्टिंग हो चुकी है, फिर भी शुरु नहीं किया गया। जिम्मेदारों से बात की तो उन्होने जल्द ही शुरू करने का आश्वासन देकर है। इस गर्मियों में भी इन्हे शुरू नहीं किया तो यह कबाड़ होने की संभावना है। गौरतलब है कि छोटे तालाब के नीलम पार्क में 2010 के दशक में बना म्युजिकल फाउंटेन तीन साल ठेका कंपनी ने तो चलाया,लेकिन इसके बाद जिम्मेदारों ने घाटे का सौदा मानकर उसे दोबारा शुरू नहीं किया।
सेल्फी पाइंट पर केबिन
बड़े तालाब पर इस फाउंटेन के ओपन बनाया गया है। जिसे आते-जाते लोग भी देख सकते है। दर्शकों को बैठकर देखने के लिए सडक़े के दूसरी ओर बने सेल्फी पाइंट को रिजर्व किया गया है। वहां केबिन के साथ ही दोनों ओर गेट भी लगा दिए गए है। जबकि वन विहार मार्ग पर बने रेजर शो के लिए तालाब किनारे पूरा परिसर दर्शक दीर्घा से लेकर अन्य व्यवस्था भी की हुई है।
टेस्टिंग होने बाद भी बंद
वन विहार मार्ग पर उसके गेट के पास ही म्युजिकल फांउटेन बनाया गया। करीब पांच साल हो गए उसे बने हुए, लेकिन आज भी वह बंद पढ़ा है। वह शुरू होने के इंतेजार में जर्जर होता जा रहा है। दूसरा म्युजिकल फांउटेन वीआईपी रोड पर सेल्फी पाइंट पर बनाया गया है। उसे भी एक साल से अधिक हो चुके हैं। उसकी टेस्टिंग होने के बाद भी उसे अभी तक शुरू नहीं ऐसा लगता है कि झीलों के शहर में म्युजिकल फाउंटेन पर लगा ग्रहण हटने का नाम ही नहीं ले रहा है। सौंदर्यकरण के साथ लोगों के मनोरंजन के लिए किए गए करोड़ों रुपए पानी में पहले ही जा चुके है। पिछले साल ही बड़े तालाब के वीआईपी रोड पर सेल्फी पाइंट के सामने तीसरा म्युजिकल फाउंटेन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया। उसमें लाइंटिंग के साथ ही टेस्टिंग कर प्रशासन खूब तारीफ भी बटोरी,लेकिन निरतंर संचालन शुरू ही नहीं किया है। पहले इसे पिछले साल हुए खेलों इंडिया आयोजन से इसे शुरू किया जाना था,लेकिन
– जब इन्हे शुरु नहीं करना था तो सौंदर्यकरण के नाम पर करोड़ो रुपए खर्च करने की क्या जरुरत थी। गर्मियां शुरू होने से पहले तालाब में फब्वारे तो लगने लगे,लेकिन इन्हे शुरू करने की कोई तैयारी नहीं है।
राजकुमार वर्मा, समाजसेवी
-ये सहीं है कि अब तक इसे शुरू हो जाना चाहिए था। इसकी केवल चोरी हो जाने के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका। हमारे कोशिश है कि जल्द ही उसे विधिवत शुरू किया जाए। इसका संचालन अभी ठेका कंपनी पास है।
आशीष श्रीवास्तव, इंजी.ननि.
उसकी केवल चोरी का हवाला देकर मामला लटका दिया गया। किया गया।

Hindi News/ Bhopal / गर्मियों में भी म्युजिकल फाउंटेन शुरू नहीं हुए तो हो जाएंगे कबाड़

ट्रेंडिंग वीडियो