प्रतियोगिता के फाइनल में कबड्डी में जबलपुर ने छिंदवाड़ा को 11-32 अंकों से पराजित किया। खो-खो में जबलपुर ने मंडला को एक पारी 03 अंकों और वॉलीवाल में जबलपुर ने नरसिंहपुर को सीधे दो सेटों में 25-21 और 25-19 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। कबड्डी में शानू यादव, अलका तिवारी, परमू यादव, सुनीता ताम्रकार, शरद कश्यप, सौरभ रजक, अंशु जायसवाल, प्रिया केशरवानी, दुर्गेश पटेल, दशरथ पटेल, वालीवाल में मदन शर्मा, संदीप गुप्ता, दुर्गेश पटैल, मनीष यादव, रोशनी, अनुज साहू, काजल, खो-खो में संजय यादव, विनोद पोद्दार, चंद्रशेखर स्वामी, ऊषा शैलोकर, गोल्डी केशरवानी, वासुकोरी, पुष्पराज बेन, नैस्सी जैन और एथलेटिक्स में राजेश मनोध्या, शिप्रा मशीह, गेंदालाल पटेल, एचएस ढिल्लो, संजय उपाध्याय व अनुराग चौबे ने प्रमुख भूमिका निभाई।