
निगम की जल सुनवाई में 255 सैंपल लिए गए।
इंदौर में दूषित जल से मौत के आंकड़े हर रोज बढ़ने की सूचना से लोग भयभीत हैं। इस बीच निगम ने पानी की शुद्धता मापने डोर टू डोर जल अभियान के तहत जल सुनवाई कार्यक्रम शुरू किया है। पहले दिन 1 से 10 वार्ड तक जल सुनवाई के दौरान शिकायतों के आधार पर 255 सैंपल लिए गए। निगम ने मापदंड के अनुरूप पीने योग्य बताया है।
जल सुनवाई के दौरान सूरजकुंड वार्ड में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक 15 नमूने लिए। गुणवत्ता परीक्षण में पानी की शुद्धता मापदंड अनुरूप मिला है। इस दौरान रवींद्र नगर में सेवानिवृत्त कर्मचारी अमृत राव पांडेय ने कहा शुरू के 10 -15 मिनट तक मटमैला, बदबूदार आता है। उबालने पर बदबू आती है। महापौर अमृता यादव ने कहा एक टंकी से जलापूर्ति हो रही है। जांच में सभी के यहां साफ पानी आ रहा है। आप के घर गंदा कहां से आ रहा है।
महापौर ने पानी की जांच कराई। पीएच 7.9 मिला है। कार्यपालन यंत्री ने पानी में पीएच 6.5 से 8.5 के बीच मानक के अनुरूप बताया। डर्बिडिटी, टीडीएस का मापदंड बताया तो शिकायतकर्ता पांडेय ने कहा मैडम रिपोर्ट में जांच की एबीसीडी नहीं जानता हूं। महापौर ने कहा, गूगल पर सर्च करिए, रिपोर्ट की जानकारी मिल जाएगीे। जांच के दौरान सभी नमूने पीने योग्य मिले हैं।
वार्ड दो में शंकर गली नंबर-1 में जगदीश यादव, राधा बाई, पूजा वर्मा आदि ने शिकायत की है 60 फीट पाइप बिछाने से पानी अच्छा मिलेगा। सप्लाई में पानी अच्छा आ रहा है। शुरुआत के दस मिनट तक गंदा आता है।
रवींद्र नगर में पांडेय की शिकायत पर महापौर ने जांच कराया तो पता चला कि मोहल्ले में ही रमेश चावरे के घर के नीचे पाइप लाइन में लीकेज है। मामले में निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत ने रमेश चावरे और रीना परदेशी को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। जल विभाग को निर्देश दिए हैं तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाकर लीकेज का सुधार करें।
मापदंड : पीएच : अनुशंसित सीमा 6.5 से 8.5
जांच रिपोर्ट : 7.9
मापदंड : टर्बिडिटी : 1 एनटीयू (अधिकतम 5 एनटीयू )
जांच रिपोर्ट : एक से कम मिला
मापदंड : क्लोरीन : 0.2 से 0.5 एमजी/एल
जांच रिपोर्ट : 0.5 एमजी/एल मिला
मापदंड : टीडीएस : 500 एमजी/एल ( अधिकतम 2000 )
जांच रिपोर्ट : 126 एमजी / एल मिला
रवींद्र नगर में घर-घर निरीक्षण के दौरान तीन घरों में ताला लगा मिला। नल चालू होने पर पानी फिजूल बह रहा था। निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत के निर्देश पर नल कनेक्शन काट दिया गया। मौके पर ए एन कारंजकर समेत तीन के नल कनेक्शन काट दिए गए।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने रामबाण कुआं में मरे कबूतर का आरोप लगाया है। उन्होंने निरीक्षण में कुआं का वीडियो भी वायर किया है। अध्यक्ष का आरोप है कि कबूतरों में कई तरीके की जानलेवा बीमारियां आई थीं । निगम इसे साफ कराए। यहां से कई वार्डों में आपूर्ति हो रही है। बदबू आ रही है। उधर, भाजपा और सूरजकुंड पार्षद का कहना है कि एक दिन पहले जिस जगह पर कांग्रेस ने वीडियो जारी किया था। वहां की जांच कर गई। बात झूठी निकली है।
Published on:
14 Jan 2026 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
