13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीडीसी : हुनर देख प्रोफेसर हैरान, छात्राओं ने वेस्टेज सामग्री की बताई उपयोगिता

शासकीय कन्या महाविद्यालय में तीन दिवसीय छात्रोत्सव कार्यक्रम शुरु है। मुख्य कार्यक्रम 13 फरवरी से शुरु होगा। जिसका शुभारंभ मंत्री विजय शाह करेंगे। कार्यक्रम के दौरान खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

less than 1 minute read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Feb 13, 2026

Girls College

कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने बनाया मॉडल

शासकीय कन्या महाविद्यालय में तीन दिवसीय छात्रोत्सव कार्यक्रम शुरु है। मुख्य कार्यक्रम 13 फरवरी से शुरु होगा। जिसका शुभारंभ मंत्री विजय शाह करेंगे। कार्यक्रम के दौरान खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

मॉडल में वेस्ट सामग्री का बेहतर प्रबंधन

शासकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने वेस्ट सामग्री से मॉडल बनाकर प्रदर्शनी लगाई। मॉडल में छात्राओं के हुनर को देखकर प्रोफेसर भी हैरान हुए। सभी ने वेस्ट सामग्री के बेहतर प्रबंधन और छात्राओं के हुनर का बखान किया। छात्राओं ने मॉडल में घरेलू वेस्ट सामग्री का उपयोग कैसे करें। इसकी बारीकियां बताई।

प्रदर्शनी में पर्यावरण, पानी बचाने का संदेश

अनुपयोगी सामग्री का उपयोग कैसे करें, पानी की बचत, पर्यावरण के साथ स्वच्छता का संदेश दिया। मॉडल प्रदर्शनी का कॉलेज के प्राचार्य डॉ विनय जैन, डॉ सीमा कदम, डॉ मीना जैन आदि ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक भी मौजूद रहे।