
लाडली बहना योजना । (फाइल फोटो: पत्रिका)
Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की लोकप्रिय और महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त का इंतजार बस खत्म होने वाला है। एक दिन और… फिर प्रदेश की 1.26 करोड़ पात्र महिलाओं के खातों में सीएम मोहन यादव 1500 रुपए की राशि ट्रांसफऱ करेंगे। ये राशि राज्य स्तरीय लाड़ली बहना कार्यक्रम के आयोजन से सीएम सिंगल क्लिक पर डायरेक्ट ट्रांसफर करेंगे। हालांकि योजना की 33वीं किस्त का इंतजार कर रहीं कुछ लाडली बहनों को निराश भी होना पड़ेगा, क्योंकि वे साठ साल की उम्र पार कर चुकी हैं, जिनके नाम स्वत: योजना से बाहर हो गए हैं। बता दें कि लाड़ली बहना योजना की किस्त के साथ ही सीएम करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी प्रदेशवासियों को देंगे।
जानकारी के मुताबिक सीएम डॉ. मोहन यादव 14 फरवरी शनिवार को खंडवा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक में लाड़ली बहना योजना की पात्र करोड़ों महिलाओं के खाते में 33वीं किस्त के 1500 रुपए जारी करेंगे।
हालांकि 14 फरवरी को उन लाड़ली बहनों के खाते में पैसे नहीं आएंगे, जिनके नाम से पूरे दस्तावेज नहीं हैं। उनके बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या समग्र आईडी डिलीट हो गई या फिर उनकी आयु 60 से पार हो चुकी है।
33वीं किस्त का लाभ उन सभी महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है और पात्रता की शर्तें पूरी करती हैं। हालांकि जिन महिलाओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें भुगतान में समस्या आ सकती है। ई-केवाईसी के लिए समग्र पोर्टल पर जाकर आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करना होगा, तभी उन्हें लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त का लाभ मिलेगा।
लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की भुगतान स्थिति ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। पोर्टल पर जाकर 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' विकल्प चुनें। फिर रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी डालें। ओटीपी भरने के बाद नवीनतम स्टेटस दिखाई देगा।
-समग्र पोर्टल द्वारा जारी परिवार आईडी अथवा सदस्य आईडी
-UIDAI द्वारा जारी फोटो आईडी
-समग्र पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर
महिलाओं के बीच यह सवाल बना हुआ है कि लाड़ली बहना योजना के नए रजिस्ट्रेशन (Ladli Behna Yojana) कब शुरू होंगे। यहां बता दें कि 2023 से नए फॉर्म भरने की प्रक्रिया बंद है और इस बार भी कोई अपडेट नहीं है। अधिकारियों के अनुसार नए रजिस्ट्रेशन की योजना फिलहाल शुरू नहीं होगी।
Updated on:
13 Feb 2026 12:27 pm
Published on:
13 Feb 2026 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
