scriptआ रहीं नमी युक्त हवाएं, जानिए एमपी में कब से पड़ेगी ठंड | Know when will it get cold in MP | Patrika News
भोपाल

आ रहीं नमी युक्त हवाएं, जानिए एमपी में कब से पड़ेगी ठंड

एमपी में मौसम में बदलाव जारी है। राजधानी भोपाल में भी मौसम का मिजाज मंगलवार को अचानक बदल गया। सोमवार को जहां हल्के बादल छाए रहे और तेज हवा भी चली वहीं शहर के कुछ हिस्सों में बौछारें हुई और कोलार में तो ओले भी गिरे। इधर मंगलवार सुबह से ही मौसम शुष्क हो गया। तापमान में 3 डिग्री की गिरावट भी दर्ज हुई। इसके साथ ही अब हल्की ठंड का दौर भी शुरु हो गया।

भोपालOct 17, 2023 / 09:20 pm

deepak deewan

cold_bpl.png

एमपी में मौसम में बदलाव जारी

एमपी में मौसम में बदलाव जारी है। राजधानी भोपाल में भी मौसम का मिजाज मंगलवार को अचानक बदल गया। सोमवार को जहां हल्के बादल छाए रहे और तेज हवा भी चली वहीं शहर के कुछ हिस्सों में बौछारें हुई और कोलार में तो ओले भी गिरे। इधर मंगलवार सुबह से ही मौसम शुष्क हो गया। तापमान में 3 डिग्री की गिरावट भी दर्ज हुई। इसके साथ ही अब हल्की ठंड का दौर भी शुरु हो गया।

मौसम में आए इस बदलाव के कारण शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले सोमवार को हवा की अधिकतम रफ्तार 20 किमी प्रतिघंटा पहुंच गई थी जबकि शाम को कोलार में कुछ समय बौछारें हुईं और छोटे आकार के ओले भी दिखाई दिए। मौसम में बदलाव के बाद शहर के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट हो गई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, इसके साथ ही अरब सागर से नमी आ रही है। इसके चलते मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि 18 अक्टूबर से मौसम शुष्क होने लगेगा। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इसी के साथ गुलाबी ठंड का दौर भी शुरु हो जाएगा।

मौसम केंद्र के अनुसार अलग-अलग जगहों पर मौसम प्रणालियों के प्रभाव से नमीयुक्त हवाएं आ रहीं हैं। बादल छाए रहने की वजह से दिन का तापमान कम हो रही है वहीं उत्तरी हवाओं के कारण रात का तापमान भी गिर रहा है। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इसके बाद तापमान में तेजी से कमी आएगी। खासतौर पर रात का तापमान गिरने का अनुमान है।

Hindi News/ Bhopal / आ रहीं नमी युक्त हवाएं, जानिए एमपी में कब से पड़ेगी ठंड

ट्रेंडिंग वीडियो