scriptMP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 16341, अब तक 634 ने गवाई जान | latest madhya pradesh corona positive update is 16341 and 634 death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 16341, अब तक 634 ने गवाई जान

24 घंटों के भीतर गुरुवार रात तक कोरोना के 305 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 16341 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 634 है।

भोपालJul 09, 2020 / 10:50 pm

Faiz

MP Corona Update

MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 16341, अब तक 634 ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान गुरुवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 305 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16341 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गुरुवार रात तक 45 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 255 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान गुरुवार रात तक 53 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 116 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 634 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- गिरफ्त में विकास दुबे: पुलिस की कहानी में माली से लेकर सुरक्षाकर्मी तक आए


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। गुरुवार को शहर में 45 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5043 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 885 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 255 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। तो वहीं 3903 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- तो इस तरह उपचुनाव में किसानों को रिझाएगी कांग्रेस, जल्द होगी बूथ सैनिकों की नियुक्ति


भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात

गुरुवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 53 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3278 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 116 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 2541 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 621 एक्टिव केसेज हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- अब जल्द ही भारत में सौर ऊर्जा से दौड़ेंगी ट्रेनें, मध्य प्रदेश में पॉवर प्लांट तैयार


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 872 हो गई है। जिले में अब तक 71 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 784 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 17 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 841 हो चुकी है। यहां 5 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 387 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 449 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 770 हो गई है। शहर में अब तक 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, शहर में अब तक 387 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 380 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 430 हो गई है। इनमें से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 336 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 72 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 27 हो गई है। इनमें 14 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 13 केस एक्टिव हैं।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 244 हो गई है। इनमें से 10 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 200 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 34 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 70 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 53 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 16 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 420 हो गई है। इनमें से 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 379 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 18 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 316 हो गई है। इनमें से अब तक 246 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 70 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 484 हो चुकी है। जबकि, 14 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 375 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 95 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 48 हो चुकी है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है, जबकि 32 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 14 केस एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 31 हो चुकी है। इनमें से 30 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 1 केस एक्टिव है।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 145 हो चुकी है। इनमें 9 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 103 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 33 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 195 हो गई है। 6 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 155 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 34 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 17 हो चुकी है। इनमें से 13 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब 4 एक्टिव केस हैं।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 98 हो गई है। इनमें से 36 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 62 केस अब भी एक्टिव है।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 11 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 9 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। जिले में अब 1 केस एक्टिव है।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 68 हो गई है। इनमें से 42 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 26 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 19 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 2 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 14 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 3 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 9 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 4 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, 5 केस अब भी एक्टिव है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 29 हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, ये सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब कोई एक्टिव केस नहीं है।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 55 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 42 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 12 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 40 हो चुकी है। इनमें से 20 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 20 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 137 हो चुकी है। इनमें 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 110 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 23 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 81 हो गई है। इनमें से 48 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं, जबकि 33 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 60 हो चुकी है। इनमें 55 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 5 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 66 हो गई है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है। जबकि, 34 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 30 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 52 हो गई है। इनमें से 32 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 20 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 47 हो चुकी है। इनमें से 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि, 25 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 21 एक्टिव केस हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 184 हो गई है। इनमें से 8 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 163 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 13 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 25 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 11 केस अब भी एक्टिव हैं।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 हो चुकी है। इनमें से 3 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं, 25 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 28 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 हो गई है। इनमें से 4 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 38 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 1 एक्टिव केस हैं।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 22 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 6 केस एक्टिव है।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 344 हो गई है। इनमें 17 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 274 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 53 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 318 हो गई है। इनमें से 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 265 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 38 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 5 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

38-नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 469 हो गई है। इनमें 7 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 431 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 31 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 55 हो गई है। इनमें से 34 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 21 केस अब भी एक्टिव है।

40-रायसेन में अब तक कोरोना केसंक्रमितों की कुल संख्या 112 हो गई है। इनमें से 5 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 105 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 2 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 52 हो गई है। इनमें से 32 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 20 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 27 हो गई है। इनमें से अब तक 2 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 10 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 15 केस एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 26 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 18 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि, 7 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 24 हो गई है। इनमें से 21 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 70 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 3 की मौत हो चुकी है। जबकि, 50 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 17 केस एक्टिव है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 89 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 68 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 19 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 67 हो गई है। इनमें से 2 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 26 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 39 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 34 हो चुकी है। इनमें से 29 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 5 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 26 हो गई हैं। इनमें से 3 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 13 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 10 केस अब भी एक्टिव हैं।

50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11 हो चुकी है। इनमें से 8 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

Home / Bhopal / MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 16341, अब तक 634 ने गवाई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो