scriptCorona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 6371, अब तक 281 ने गवाई जान | latest madhya pradesh corona positive update is 6371 and 281 death | Patrika News

Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 6371, अब तक 281 ने गवाई जान

locationभोपालPublished: May 24, 2020 05:02:17 am

Submitted by:

Faiz

24 घंटों के भीतर शनिवार रात तक कोरोना के 201 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 6371 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 281 है।

Corona Breaking

Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 6371, अब तक 281 ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान शनिवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 281 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6371 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शनिवार रात तक 83 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में 111 हो चुकी है। वही, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान शनिवार रात तक 38 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 42 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 281 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- गर्मियों में तेजी से मजबूत होगा इम्यून सिस्टम, कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है इन चीजों का सेवन


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। शनिवार को शहर में 83 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2933 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 1441 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 111 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। तो वहीं 1381 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- Corona Impact : कोरोना के खौफ में 98 फीसदी तक कम हो गए ये गंभीर अपराध, टूटा दशकों का रिकॉर्ड


भोपाल प्रदेश का बड़ा हॉटस्पॉट

शनिवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 38 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1191 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 42 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, अहतियाद के तौर पर शहर को पहले से ही प्रदेश का हॉटस्प़ॉट मानते हुए कलेक्टर द्वारा जिलेभर को टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। राहत की बात ये है कि, इनमें से 740 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 409 एक्टिव केसेज बाकि हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- शमशान घांटों पर लगने लगा है अस्थि कलश का ढेर, बस अब इस इंतेजार में हैं मृतक के परिजन


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में आज कोरोना के 27 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 531 हो चुकी है। जिले में अब तक 51 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 219 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 261 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के 67 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से 25 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 42 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में आज कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 92 हो गई है। शहर में अब तक 1 मरीज की मौत हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, शहर में अब तक 29 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 62 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में आज कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 59 हो गई है। इनमें से 5 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 48 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7 हो गई है। फिलहाल, सभी केस एक्टिव हैं।

6-देवास में आज कोरोना के 7 और केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 हो गई है। इनमें से 8 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 40 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 32 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 26 हो गई है। इनमें से 2 पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 24 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में आज कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं।इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 213 हो गई है। हालांकि, इनमें से 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 99 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 101 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 44 हो गई है। इनमें से अब तक 7 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 37 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में आज कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 199 हो चुकी है।जबकि, 9 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। खुशी की बात ये है कि, शहर में अब तक 116 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 74 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के 12 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में 9 केस अब भी एक्टिव हैं।

12-डिंडोरी में आज कोरोना के 4 और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 9 हो गई है। हालांकि, इनमें से 1 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 8 केस अब भी एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में आज कोरोना के 2 और मरीज सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 85 हो चुकी है। इनमें 6 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 50 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 29 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में आज कोरोना का 1 और केस सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 31 हो गई है। हालांकि, इनमें से 27 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 4 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 हो चुकी है। इनमें से 1 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 1 केस अब भी एक्टिव है।

16-शिवपुरी में आज कोरोना का 1 और मामला सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 6 हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, इनमें से 3 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

17-उमरिया में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 हो चुकी है। फिलहल, दोनो केस एक्टिव हैं।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 17 हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, इनमें से 13 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 4 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 13 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 12 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 3 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना मरीजों की कुल संख्या 3 हो चुकी है। सभी की हालत स्थिर है। फिलहाल, जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

22-अशोकनगर में आज कोरोना के 4 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 10 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 1 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। जिल में अब कोरोना के 8 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में आज कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 3 हो गई है। फिलहाल तीनों केस एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 39 हो चुकी है। इनमें से 26 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 13 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में आज कोरोना के 4 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 13 हो गई है। इनमें से 1 पूरी तरह स्वस्थ है, जबकि 12 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 हो चुकी है। फिलहल, दोनो केस एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के 5 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 1 की मौत हो चुकी है। जबकि, 4 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब कोई भी एक्टिव केस नहीं है।

28-दमोह में अब तक कोरोना के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। फिलहाल, ये सभी केस एक्टिव हैं।

29-दतिया में आज कोरोना 1 और पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 5 हो गई है। फिलहाल, सभी केस एक्टिव हैं।

30-धार में आज कोरोना के 2 नए पॉजिट् केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 109 हो गई है।इनमें से 3 व्यक्तियों को मौत हो चुकी है। जबकि, 92 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 14 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में आज कोरोना का 1 और केस सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 2 हो गई है। इनमें से 1 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि, 1 केस अब भी एक्टिव है।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, सभी लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। इनमें से 3 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 33 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1 केस अब भी एक्टिव है।

34-झाबुआ में आज कोरोना के 1 और केस सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 12 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 1 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। फिलहाल, जिले में 10 केस अब भी एक्टिव हैं।

35-खंडवा में आज कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 216 हो गई है। इनमें 11 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 147 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 58 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में आज कोरोना का 1 और पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 115 हो गई है। इनमें से 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 89 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 18 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना का 1 मामला सामने आया, जो पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। फिलहाल, शहर में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

38-नीमच में अब तक कोरोना के 58 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 8 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 48 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के 3 प़जिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। जबकि, 2 केस अब भी एक्टिव हैं।

40-रायसेन में अब तक कोरोना के 67 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 61 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो 3 जान गवा चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 3 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। फिलहाल, सभी केस एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के 5 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से अब तक 1 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 4 केस अब भी एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना का 8 मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल, सभी केस एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के मरीजों की संख्या 4 हो चुकी है। इनमें से 3 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1 केस अब भी एक्टिव है।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 9 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 की मौत हो चुकी है। जबकि, 7 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। यहां 1 केस अब भी एक्टिव है।

46-श्योपुर में आज कोरोना का 1 और मामला सामने आया है। जिले में अब तक कोरोना के 6 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से 4 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 2 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के 6 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 3 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो