scriptCorona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 8089, अब तक 350 ने गवाई जान | latest madhya pradesh corona positive update is 8089 and 350 death | Patrika News
भोपाल

Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 8089, अब तक 350 ने गवाई जान

24 घंटों के भीतर रविवार रात तक कोरोना के 198 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 8089 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 350 है।

भोपालMay 31, 2020 / 10:12 pm

Faiz

Corona Breaking

Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 8089, अब तक 350 ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान रविवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 350 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 8089 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रविवार रात तक 55 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 132 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान रविवार रात तक 45 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 57 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 350 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- VIDEO : ठेकेदार की गलती का खामियाजा भुगत रहे 3000 लोग, 1 कि.मी दूर से लाते हैं पीने का पानी


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। रविवार को शहर में 55 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3486 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 1403 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 132 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। तो वहीं 1951 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- VIDEO : छोटे भाई ने बहन को दिया सरप्राइज, लॉकडाउन के बीच पुलिस की मदद से अलग अंदाज़ में मनाया जन्मदिन



भोपाल प्रदेश का बड़ा हॉटस्पॉट

रविवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 45 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1467 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 57 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, अहतियाद के तौर पर शहर को पहले से ही प्रदेश का हॉटस्प़ॉट मानते हुए कलेक्टर द्वारा जिलेभर को टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। राहत की बात ये है कि, इनमें से 963 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 447 एक्टिव केसेज हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- VIDEO : सांसद-महापौर के साथ पार्षदों की अहम बैठक, वार्डों से जुड़े इन अहम मसलों पर हुई चर्चा


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में आज कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 670 हो चुकी है। जिले में अब तक 57 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 441 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 172 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या 93 हो चुकी है। यहां 1 मरीज की मौत भी हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, इनमें से 66 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 26 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में आज कोरोना का 1 नया मामला सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 121 हो गई है। शहर में अब तक 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, शहर में अब तक 72 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 47 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में आज कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 172 हो गई है। इनमें से 8 की मौत हो चुकी है। वहीं, 68 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 96 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11 हो गई है। फिलहाल, सभी केस एक्टिव हैं।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 92 हो गई है। इनमें से 9 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 60 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 23 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 35 हो गई है। इनमें से 10 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 25 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में आज कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 302 हो गई है। इनमें से 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 200 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 87 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 56 हो गई है। इनमें से अब तक 12 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 44 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में आज कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 238 हो चुकी है।जबकि, 9 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। खुशी की बात ये है कि, शहर में अब तक 176 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 53 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 21 हो चुकी है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में 13 केस अब भी एक्टिव हैं।

12-डिंडोरी में आज कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 19 हो गई है। इनमें से 2 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 17 केस अब भी एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में आज कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 92 हो चुकी है। इनमें 8 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 69 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 15 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 34 हो गई है। 1 मरीज की आज कोरोना से मौत भी हो गई है। हालांकि, इनमें से 31 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 2 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 हो चुकी है। इनमें से 1 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 1 केस अब भी एक्टिव है।

16-शिवपुरी में आज कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 10 हो गई है। इनमें से 3 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 7 केस अब भी एक्टिव हैं।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 1 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। फिलहाल, शहर में अब भी 4 केस एक्टिव हैं।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 हो चुकी है। इनमें से 16 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 4 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 13 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 12 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 3 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 5 हो चुकी है। इनमें से 3 मरीज मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 4 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिल में अब कोरोना के 7 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7 हो चुकी है। फिलहाल सातों केस एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में आज कोरोना का 1 और पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 43 हो चुकी है। इनमें 1 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 34 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 8 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 23 हो गई है। इनमें से 3 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं, जबकि 20 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17 हो चुकी है। इनमें 2 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 15 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 9 हो गई है। इनमें से 1 की मौत हो चुकी है। जबकि, 4 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 4 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में आज कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 19 हो गई है। इनमें से 1 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 18 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 8 हो चुकी है। इनमें से 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि, 4 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

30-धार में आज कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 123 हो गई है। इनमें से 3 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 107 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 13 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2 हो गई है। इनमें से 1 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि, 1 केस अब भी एक्टिव है।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, सभी लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। इनमें से 3 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 34 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब एक भी एक्टिव केस नहीं है।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

35-खंडवा में आज कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 240 हो गई है। इनमें 13 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 201 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 26 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में आज कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 137 हो गई है। इनमें से 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 102 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 24 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 1 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। फिलहाल, शहर में अब भी 2 केस एक्टिव हैं।

38-नीमच में आज कोरोना के 42 नए प़िजिट केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 199 हो गई है। इनमें 4 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 54 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 141 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में आज कोरोना के 7 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 11 हो गई है। इनमें से 2 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 9 केस अब भी एक्टिव हैं।

40-रायसेन में अब तक कोरोना के 68 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 64 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो 3 जान गवा चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 1 केस एक्टिव है।

41-दमोह में आज कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 19 हो गई है। इनमें से 1 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 18 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7 हो गई है। इनमें से अब तक 1 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 4 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 2 केस अब भी एक्टिव हैं।

43-सीधी में आज कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 14 हो गई है। इनमें से 4 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 10 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में आज कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 10 हो गई है। इनमें से 3 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 7 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 9 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 की मौत हो चुकी है। जबकि, 7 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। यहां 1 केस अब भी एक्टिव है।

46-श्योपुर में आज कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 9 हो गई है। खुशी इनमें से 4 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 5 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 9 हो गई है। इनमें से 4 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 5 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में आज कोरोना का 1 और पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 10 हो चुकी है। फिलहाल, सभी केस एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना कोरोना का 1 मामला सामने आया है। फिलहाल केस एक्टिव है।

https://youtu.be/P7MRtwSItaU

Home / Bhopal / Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 8089, अब तक 350 ने गवाई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो