भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में रविवार की शाम म्यूजिक लवर्स के लिए अनोखी रही। विश्व प्रसिद्ध रैपर बादशाह ने यहां मिनाल गरबा ग्राउंड पर जलवा बिखेरा। जैसे ही बादशाह ने अपना फेवरेट गाना 'डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दो' गाया, पूरा भोपाल यूथ झूम उठा। हर कोई बादशाह के साथ रैप करता नजर आया। पहली बार बादशाह को लाइव सुन रहे भोपालियों ने जमकर शोर मचाया।