scriptLPG PRICE: संकट में राहतः आज से LPG सिलेंडर के दामों में भारी गिरावट, जानिए अपने शहर के दाम | lpg cylinder price in madhya pradesh applied from 1st may 2020 | Patrika News
भोपाल

LPG PRICE: संकट में राहतः आज से LPG सिलेंडर के दामों में भारी गिरावट, जानिए अपने शहर के दाम

कोरोना संकट में सरकार ने दी बड़ी राहत, घरेलू गैस के सिलेंडर के दाम 164 रुपए के करीब घटाए…।

भोपालMay 01, 2020 / 01:39 pm

Manish Gite

gass.jpg

gas companies in india

भोपाल। कोरोना महामारी और लॉकडाउन की परेशानियों के बीच यह खबर राहत लेकर आई है। घरेलू सिलेंडर के दाम 164 रुपए घटा दिए गए हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब गैस का सिलेंडर लगभग 588 रुपए का मिलेगा। एक मई से ही नई दरें लागू हो गई हैं।
मध्यप्रदेश के लोगों को गैस सिलेंडर के लिए अब 752 रुपए नहीं खर्च करना पड़ेंगे। 164 रुपए की कमी के साथ भोपाल में यह दाम करीब 588 रुपए हो गए हैं। यह दरें घरेलू रसोई गैस सिलेंडर ( lpg cylinder ) के 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर लागू होगी। माना जा रहा है कि कच्चे की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट के कारण रसोई गैस से दामों में बड़ी गिरावट हुई है। यह लगातार तीसरा मौका है जब गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम कम किए गए हैं।
मतलब खत्म हुई सब्सिडी
तेल कंपनियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पहले भोपाल में गैस का सिलेंडर का दाम 752 रुपए था। जिसमें 163 रुपए सब्सिडी मिलती थी। इसके साथ ही सरकार ने 164 रुपए दाम घटा दिए हैं। इससे माना जा रहा है कि घरेलू गैस के सिलेंडर पर अब सब्सिडी खत्म हो सकती है। क्योंकि सरकार ने सब्सिडी से अधिक दाम कम कर दिए हैं, इसलिए सब्सिडी का औचित्य खत्म हो जाता है।
19 किलो वाले सिलेंडर के दाम
इधर, घरेलू गैस के सिलेंडर में कमी का असर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर पर भी पड़ेगा। यह सिलेंडर 1291 रुपए का मिलता था। इसमें 156 रुपए की कमी हो जाने से इसके दाम 1035 के करीब हो जाएंगे।
भोपाल में हर दिन 12 हजार सिलेंडरों की खबत
मध्यप्रदेश की राजधानी में हर दिन 12 हजार घरेलू गैस के सिलेंडरों की खपत होती है। वहीं एक माह में करीब साढ़े तीन लाख से अधिक गैस सिलेंडर लग जाते हैं। इसमें तीन कंपनियों के सिलेंडर शामिल हैं। भोपाल में तीनों कंपनियों की 34 गैस एजेंसी हैं, जिसके जरिए शहर में गैस सप्लाई की जाती है। जबकि इन कंपनियों की मध्यप्रदेश में 578 एजेंसियां काम कर रही हैं।
मेट्रो में कितने हुए दाम
-कोलकाता में अप्रैल के 774 की तुलना में अब 589 रुपए चुकाने होंगे।
-मुंबई में 714.50 रेट था, जो अब घटकर 579 रह गया है।
-चेन्नई में 761.00 की तुलना में 569.50 चुकाने होंगे।

Home / Bhopal / LPG PRICE: संकट में राहतः आज से LPG सिलेंडर के दामों में भारी गिरावट, जानिए अपने शहर के दाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो