बच्चा चोरी के शक में दो की हो चुकी है हत्या
मध्यप्रदेश में भी यह फैसला इतनी सख्ती से इसलिए लिया गया कि पिछले दिनों ही दो लोगों की हत्या मॉब लिचिंग में हो गई। दोनों ही घटनाएं मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र में हुई थी।
-20 जून को सिंगरौली में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसमें 12 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
-इसके अलावा दूसरी घटना सतना के मैहर के अमगार गांव में हुई, जहां गौ हत्या के संदेह में ग्रामीणों ने एक युवक की हत्या कर दी, जबकि एक युवक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
-भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में 27 जुलाई को भी ऐसी ही घटना हुई, जिसमें बच्चा चोर गिरोह के सदस्य होने के संदेह में भीड़ ने विदिशा निवासी तीन युवकों पर हमला कर दिया। इनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वे ट्रैफिक में फंसे एक बच्चे को सड़क पार करा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
-इसके अलावा ढाई सालों में सात घटनाएं मॉब लिचिंग की हो चुकी है। इनमें गौहत्या व गौ वंश के अवैध परिवहन की हैं, जबकि तीन घटनाएं बच्चा चोरी की अफवाह से जुड़ी हैं। जबकि मंडला और बालाघाट में बच्चा चोरी की अफवाह पर समय रहते नियंत्रण कर लिया, तो यहां घटनाएं नहीं हो सकीं।