scriptमध्यप्रदेश की सियासत: चाहते सब हैं, लेकिन दावेदारी कोई नहीं जता रहा…। | madhya pradesh new chief minister name, shivraj singh chauhan and prahlad patel news | Patrika News
भोपाल

मध्यप्रदेश की सियासत: चाहते सब हैं, लेकिन दावेदारी कोई नहीं जता रहा…।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री बनने की सियासत…। मुख्यमंत्री पद की चाहत रखने वाले सभी नेता कह रहे हैं ‘पार्टी के कार्यकर्ता, जो काम मिलेगा करेंगे’

भोपालDec 09, 2023 / 07:44 am

Manish Gite

,,

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करने आए नवनिर्वाचित विधायक प्रहलाद पटेल। दोनों की मुलाकात से गर्माई सियासत।

 

‘कौन बनेगा मुख्यमंत्री’ जैसे यक्ष प्रश्न का जवाब किसी के पास नहीं है, मगर प्रदेश की सियासत में कुछ हटकर ही घट रहा है। मौजूदा सीएम शिवराज सिंह प्रदेश में डटे हुए हैं। मिशन-29 नाम देकर सीटों पर दौरा शुरू कर दिया है, जहां पार्टी हारी। वहीं बाकी दावेदार दिल्ली और भोपाल के बीच दौड़ लगा रहे हैं। खास यह है कि कोई भी खुद को दावेदार नहीं बता रहा। एक ही जवाब, हम पार्टी के कार्यकर्ता, पार्टी जो कहेगी करेंगे।

 

दिग्विजय के गढ़ में बोले सीएम कांग्रेस अपने अहंकार से हारी

गुना। दिग्विजय के गढ़ राघौगढ़ में मुयमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम केवल कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं है। जनता की जिंदगी को बेहतर बनाना भाजपा का मकसद है। शिवराज ने ईवीएम पर दोष मढऩे वालों को लेकर कहा कि, ‘खिसयानी बिल्ली खंभा नोचें’, कांग्रेसी दोष मढ़ रहे हैं कि ईवीएम ने हरा दिया। कांग्रेस ईवीएम से नहीं बल्कि अपने अहंकार से हारी है। जिस दिन कांग्रेस कर्नाटक में जीती उसी दिन भाजपा प्रदेश में जीत गई थी, योंकि कर्नाटक की जीत ने ‘कौन बनेगा मुयमंत्री’ जैसे यक्ष प्रश्न का जवाब किसी के पास नहीं है, मगर प्रदेश की सियासत में कुछ हटकर ही घट रहा है। मौजूदा सीएम शिवराज सिंह प्रदेश में डटे हुए हैं। मिशन-29 नाम देकर सीटों पर दौरा शुरू कर दिया है, जहां पार्टी हारी। वहीं बाकी दावेदार दिल्ली और भोपाल के बीच दौड़ लगा रहे हैं। खास यह है कि कोई भी खुद को दावेदार नहीं बता रहा।

एक ही जवाब, हम पार्टी के कार्यकर्ता, पार्टी जो कहेगी करेंगे। कांग्रेसियों में अहंकार भर दिया। दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि, राघौगढ़ को जो अपनी जागीर मानते थे, उनके जिले में भाजपा प्रत्याशी 60 हजार, 50 हजार वोटों से जीते हैं।

 

5 दशक से कब्जा

गुना जिले की राघौगढ़ सीट पर पांच दशक से कांग्रेस का कजा है। पहले दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ते रहे। अब बेटे जयवर्धन जीत रहे हैं।

pm-modi.png

ईश्वर ने चौकीदारी का काम दिया तो चौकीदारी ही करना चाहिए

भोपाल ञ्च पत्रिका. भाजपा विधायक प्रहलाद पटेल शुक्रवार को विधानसभा पहुंचे। निर्वाचन प्रमाणप त्र की औपचारिकता पूरी की। लोकसभा से विधानसभा में आने के सवाल पर कहा कि लोकसभाविधानसभा में संया और नियमों का अंतर होता है। ईश्वर ने चौकीदारी का काम दिया है, तो चौकीदारी ही करनी चाहिए इसका प्रमोशन नहीं। सदन सदन होता है, कोई छोटा नहीं होता है। सीएम चयन में देरी पर बोले 5 राज्यों को लेकर फैसले होने है, इसलिए समय लगरहा है। जब मैं मणिपुर का प्रभारी था, तब भी समय लगा था। फिलहाल लोकसभा चल रही है, इसलिए भी देरी हो रही है। जल्द फैसला होगा। खुद के सीएम दावेदार के सवाल पर कहा कि आप सभी का धन्यवाद।

 

दिल्ली में बाकी दिग्गज

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा शुक्रवार को दिल्ली में ही रहे। मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने विजय शाह और राकेश सिंह पहुंचे। रीति पाठक ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। तोमर से नए कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा सहित प्रदेश के अन्य नेता प्रहलाद पटेल ने सीएम शिवराज से मुलाकात की। दोनों में आधे घंटे चर्चा हुई। मिले।

madhyapradesh-cm.png

Hindi News/ Bhopal / मध्यप्रदेश की सियासत: चाहते सब हैं, लेकिन दावेदारी कोई नहीं जता रहा…।

ट्रेंडिंग वीडियो