script230 में से 185 विधायक करोड़पति | madhyapradesh-election, 185 MLAs out of 230 millionaires | Patrika News
भोपाल

230 में से 185 विधायक करोड़पति

मतदाताओं को भाए करोड़पति : चारों निर्दलीय भी हैं करोड़ों के मालिक
 

भोपालDec 14, 2018 / 09:47 pm

anil chaudhary

भोपाल. प्रदेश की राजनीति में धनबल का जोर बढ़ रहा है। इस बार चुनकर आए 230 विधायकों में 185 यानी 80 फीसदी करोड़पति हैं। ये संख्या 2013 की तुलना में दस फीसदी अधिक हैं। मतदाताओं को भी धनवान प्रत्याशी ही पसंद आते हैं। निर्दलीय जीते चारों विधायक करोड़पति हैं।
प्रत्याशी चयन में ही पार्टियां धनवानों को वरीयता देती हैं। इन्हें जिताऊ उम्मीदवार माना जाता है। इस बार भाजपा ने 182 करोड़पतियों को टिकट दिया था, इनमें से 88 चुनकर विधानसभा पहुंचे। महज 20 ही लखपति हैं। ऐसा ही कांग्रेस के 178 करोड़पति उम्मीदवारों में 91 जीते। 2013 में 160 जीते विधायक करोड़पति थे। बसपा और सपा के एक-एक विधायक भी धनवान हैं।
– चार विधायक सौ करोड़ पार
सबसे अमीर विधायक पूर्व मंत्री संजय पाठक हैं। इन्होंने चुनाव हलफनामे में 226 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई है। इधर, कांग्रेस के तीन विधायकों निलय डागा, संजय शर्मा और संजय शुक्ला की संपत्ति 100 करोड़ रुपए से अधिक है। पांच अन्य विधायकों के पास 50 करोड़ रुपए से अधिक धन है।
– राजनीति में बढ़ा अमीरों का रुझान
प्रदेश की राजनीति में अमीरों का रुझान बढ़ा है। 2013 में कुल प्रत्याशियों में 19 फीसदी करोड़पति थे, 2018 में यह बढ़कर 24 प्रतिशत हो गया है। राजनीति के प्रति यह आकर्षण शायद इसलिए भी है कि करोड़पति जीत रहे हैं। 2013 में 230 विधायकों में 70 प्रतिशत करोड़पति थे। इस बार यह औसत बढ़कर 80 प्रतिशत हो गया है।
– किसके कितने विधायक करोड़पति
भाजपा के 109 में से 88
कांग्रेस के 114 में से 91
बसपा के 2 में से एक
समाजवादी पार्टी का 01
निर्दलीय चारों करोड़पति
– —————-
* कुल कितने धनकुबेर
4 विधायक 100 करोड़ से ऊपर
5 विधायक 50 करोड़ से ऊपर
35 विधायक 10 करोड़ से ऊपर
28 विधायक 5 करोड़ से ऊपर
39 विधायक 2 करोड़ से ऊपर
74 विधायक 1 करोड़ से ऊपर
45 विधायक लखपति

Home / Bhopal / 230 में से 185 विधायक करोड़पति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो