scriptकांग्रेसी पहुंचे रैली के साथ, भाजपाई चुनिंदा को लेकर | madhyapradesh-election: Congress and BJP leaders nomination | Patrika News
भोपाल

कांग्रेसी पहुंचे रैली के साथ, भाजपाई चुनिंदा को लेकर

टिकट की खुशी: कुछ भाजपा उम्मीदवार पहुंचे मत्था टेकने मंदिर तो किसी ने समर्थकों के साथ मनाया जश्न, नामांकन के समय बदलना पड़ा पीसी को प्रस्तावक….

भोपालNov 11, 2018 / 03:41 pm

दीपेश तिवारी

Mp mahamukabala

Mp mahamukabala

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी पीसी शर्मा के साथ नामांकन के दौरान बड़ी अलग स्थिति बनी। वे तय मुहूर्त पर कलेक्टोरेट स्थित रिटर्निंग ऑफीसर के यहां पहुंच गए। एक प्रस्तावक के कारण वे काफी परेशान हुए। एन मौके से प्रस्तावक चला गया इस कारण उन्हें वहीं पर ही एक प्रस्तावक बदलना पड़ा। इससे चार घंटे देरी से उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपना शपथ पत्र अभी दाखिल नहीं किया है।

प्रत्याशियों ने बताई अपनी अपनी संपत्ति….

उमाशंकर गुप्ता भोपाल दक्षिण पश्चिम क्षेत्र…
5 करोड़ से ज्यादा के बावजूद 4 लाख 35 हजार का कर्ज, 47 हजार की पुरानी मारूति के मालिक हैं

नकद
स्वयं के हाथ में नकदी: 70 हजार 500 रु.
2013 में नगदी: 55 हजार 500 रु.

पत्नी के हाथ में नकदी: 1 लाख 95 हजार 600 रु.
2013 में नकदी- 75 हजार 690 रुपए है।
एफडी,पॉलिसी, बैंक खाते-

 

उमाशंकर गुप्ता: 1 करोड़ 81 लाख 18 हजार 248 रु.
2013 में- 57 लाख 2 हजार 45 रु.
पत्नी राधा गुप्ता- 1 करोड़ 35 लाख 628 रु.
2013 में- 89 लाख 93 हजार 823 रु.
स्वयं- मारूति वैन पुरानी- 47 हजार 820 रुपए
पत्नी- कोई वाहन नहीं

पहले से बढ़ी इनकम
उमाशंकर गुप्ता पर 28 लाख 57 हजार 890 रुपए है। वर्ष 2013 में 15 लाख 46 हजार 558 रुपए थी।
पत्नी राधा गुप्ता पर 11 लाख 13 हजार 40 रुपए है। वर्ष 2013 में 3 लाख 71 हजार 607 रुपए थी।

सुरेंद्र पटवा भोजपुर क्षेत्र…

5 साल में 40 प्रतिशत घट गई सुरेंन्द्र पटवा की इनकम, चेक-बांउस के करीब 26 प्रकरणों की जानकारी दी

नकद
स्वयं के हाथ में नकदी: 4 लाख 35 हजार
2013 में नकदी: 5 लाख 9 हजार 832 रु.
पत्नी के हाथ में नकदी: 37 हजार 104 रु.
2013 में नकदी: 5 हजार
एफडी,पॉलिसी, प्रॉपर्टी
सुरेंद्र पटवा: 12 करोड़
2013 में: निरंक
मोनिका पटवा (पत्नी): 4.8 करोड़ रु.
2013 में: निरंक
सोना सुरेन्द्र पटवा: 77 तोला
पत्नी : 118 तोला


5 गुना बढ़ी इनकम
सुरेन्द्र पटवा पर वर्ष 2013 में 38 लाख 83 हजार 140 रुपए थी जो अब 22 लाख 90 हजार 943 रुपए हो गई।
पत्नी मोनिका पटवा पर वर्ष 2013 में 19 लाख 29 हजार 851 रु. थी जो अब 8 लाख 55 हजार 175 रुपए हो गई।

 

सुरेश पचौरी भोजपुर
5 साल में 1 करोड़ से ज्यादा बढ़ी संपत्ति,144 तोला सोना और 38 किलो चांदी के स्वामी

नकद
स्वयं के हाथ में नकदी: 4.50 लाख रुपए
2013 में नकदी: 4 लाख
पत्नी के हाथ में नकदी: 25 हजार रु.
2013 में नकदी: 30 हजार रु.
एफडी,पॉलिसी, बैंक खाते
सुरेश पचौरी: 3.36 करोड़ रु.
2013 में: 2.92 करोड़ रु.
पत्नी: 22 लाख रु.
2013 में: 11 लाख रु.

नोट: सुरेश पचौरी 22 तोला सोना, 22 किलो चांदी
पत्नी: 122 तोला सोना, 16 किलो चांदी पत्नी की आय में हुआ इजाफा
सुरेश पचौरी पर वर्ष 2013 में 5 लाख 90 हजार रुपए आय थी जो अब 19.99 लाख हो गई।
पत्नी – पर वर्ष 11 लाख रुपए थी जो अब 22 लाख रुपए हो गई।

विष्णु खत्री बैरसिया
5 साल में आय व संपत्ति हुई दोगुनी

नकद
स्वयं के हाथ में नकदी: 60 हजार
2013 में नकदी: 45 हजार
पत्नी के हाथ में नकदी: 75 हजार
2013 में नकदी: 55 हजार रु.
एफडी,पॉलिसी, बैंक खाते, प्रॉपर्टी
विष्णु खत्री: 2 करोड़ 26 लाख रुपए की चल अचल संपत्ति
2013 में: 1 करोड़ 39 लाख 95 हजार रुपए थी
नोट: विष्णु खत्री ने पैतृक संपत्ति का भी जिक्रय किया है।

महेंद्र चौहान नरेला..
पत्नी, बच्चों पर ज्यादा कैश
नकद
स्वयं के हाथ में नकदी: 2 लाख रु.
पत्नी के हाथ में नकदी: 21 लाख 76 हजार 656 रु.
एफडी, पॉलिसी,बैंक खाते
महेंद्र सिंह चौहान: 67 लाख 33 लाख 965 रुपए।
पत्नी: 3 करोड़ 45 लाख 33 हजार 760 रुपए।
पुत्र मानव: 1 करोड़ 77 लाख 55 हजार 938 रुपए।
स्वयं स्कॉर्पियों- 11 लाख 95 हजार रुपए।
रामेश्वर शर्मा हुजूर….
5 साल में 5 गुना से ज्यादा बढ़ी इनकम, संपत्ति भी दोगुनी, एक अपराध में 500 रुपए जुर्माना

नकद
स्वयं के हाथ में नकदी: 1 लाख 65 हजार 211 रु.
2013 में नकदी: 1 लाख 20 हजार
पत्नी के हाथ में नकदी: 2 लाख 13 हजार 922 रु.
2013 में नकदी: 83 हजार 591 रु.
एफडी,पॉलिसी, बैंक खाते
रामेश्वर शर्मा: 1 करोड़ 2 लाख 50 हजार 857 रु.
2013 में: 51 लाख 36 हजार 85 रु.
संगीता शर्मा (पत्नी): 32 लाख 87 हजार 227 रु.
2013 में: 17 लाख 40 हजार 501 रु.
यश शर्मा (पुत्र): 1 लाख 10 हजार 392 रु.
2013 में: 78 हजार 634 रु.
5 गुना बढ़ी इनकम
रामेश्वर पर वर्ष 2013 में 3 लाख 92 हजार 600 रुपए थी जो अब 16 लाख 22 हजार 703 रुपए हो गई।
पत्नी संगीता शर्मा पर वर्ष 2 लाख 62 हजार 900 रुपए थी जो अब 4 लाख 85 हजार 175 रुपए हो गई।

सुरेंद्रनाथ सिंह भोपाल मध्य

81 लाख की आय बड़ी तो पत्नी की घट गई, लेकिन गिफ्ट में मिले 9 लाख रुपए के जेवर

नकद
स्वयं के हाथ में नकदी: 1 लाख 10 हजार
2013 में नकदी: 50 हजार रुपए
पत्नी के हाथ में नकदी: 50 हजार
2013 में नकदी: 50 हजार.
एफडी,पॉलिसी, बैंक खाते
सुरेन्द्रनाथ सिंह: 6 करोड़ 27 लाख 69 हजार 118
2013 में: 5 करोड़ रु.
सीमा सिंह (पत्नी): 4 करोड़ 97 लाख 49 हजार 861 रु.
2013 में: 5 करोड़ 11 लाख थी

नोट: पत्नी को गिफ्ट में मिले 9 लाख के जेवर
पति की बढ़ी, पत्नी की घटी
रामेश्वर पर वर्ष 2013 में 7 लाख 61 हजार 760 रुपए थी जो अब 11 लाख 48 हजार 836 रुपए हो गई।
पत्नी सीमा सिंह पर वर्ष 2013 में 5 हजार 813 रुपए आय थी जो घट कर अब 3 हजार 162 रुपए रहा गर्ई।

 


आरिफ मसूद भोपाल मध्य
1993 का पुराना
केस आज भी चल रहा है। जिसमें 307 का
मामला दर्ज है

नकद
स्वयं के हाथ में नकदी: 50 हजार रु.
2013 में नकदी: 40 हजार
पत्नी के हाथ में नकदी: 25 हजार रु.
2013 में नकदी: 10 हजार रु.
एफडी,पॉलिसी, बैंक खाते
आरिफ मसूद: 45 लाख रु.
2013 में: 39 लाख 72 हजार 473 रु.
रुबिना मसूद (पत्नी): 6 लाख रु.
2013 में: 4 लाख रुपए

नोट: शाहजहांनाबाद 563/1993, धारा 147,148, 149,307 का मामला।

डेढ़ गुना बढ़ी इनकम
आरिफ मसूद पर वर्ष 2013 में 5 लाख 68 हजार 500 रुपए थी जो अब 7 लाख 23 हजार 244 रु हो गई।
पत्नी रुबिना मसूद पर वर्ष 2 लाख 45 हजार 500 रुपए थी जो अब 4 लाख 29 हजार 470 रुपए हो गई।

 

जयश्री बैरसिया
45 हजार नकद, 16 तोला सोने के जेवर

नकद
स्वयं के हाथ में नकदी: 45 हजार
पति के हाथ में नकदी: 15 हजार
एफडी,पॉलिसी
और बैंक खाते


जयश्री : 2018 के इनकमटैक्स के ब्यौरे में जयश्री ने नौ लाख 88 हजार और पती हरिकरण की आय 25 लाख रुपए सालाना बताई है।
इनके पास 16 तोले सोने के गहने, 500 ग्राम चंादी के गहने हैं। पेट्रोल-डीजल टैंकर सहित पांच गाडि़यों की मालिक हैं। एचपीसीएल पेट्रोल पंप की प्रोपराइटर हैं।

Home / Bhopal / कांग्रेसी पहुंचे रैली के साथ, भाजपाई चुनिंदा को लेकर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो