scriptअब मंत्री विश्वास सारंग ने गांव और कृषि के पिछड़ने के लिए भी नेहरू को बताया जिम्मेदार | minister Sarang said Nehru responsible for backwardness of village | Patrika News
भोपाल

अब मंत्री विश्वास सारंग ने गांव और कृषि के पिछड़ने के लिए भी नेहरू को बताया जिम्मेदार

शिवराज सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- नेहरू विलायत में पढ़े थे इसलिए गांव और कृषि के विकास के लिए बनाए गांधी जी के मिशन को तिलांजलि दे दी…

भोपालAug 01, 2021 / 08:10 pm

Shailendra Sharma

sarang.jpg

,,

भोपाल. बढ़ती महंगाई और बिगड़ती अर्थव्यवस्था के लिए जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार बताने के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री ने गांव और कृषि के पिछड़ने के लिए भी जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया है। सारंग ने कहा कि नेहरू ने देश की अर्थव्यवस्था यानि कृषि को मजबूत करने के लिए कोई कोशिश नहीं की। बता दें कि बढ़ती महंगाई और बिगड़ती अर्थव्यवस्था के लिए नेहरू को जिम्मेदार ठहराए जाने से पहले से ही मंत्री विश्वास सारंग कांग्रेस के निशाने पर थे ऐसे में अब उनका ये बयान भी आग में घी डालने का काम कर सकता है।

 

ये भी पढ़ें- महंगाई के लिए 15 अगस्त 1947 को नेहरू जी का भाषण दोषी – सारंग

 

‘गांव और कृषि के पिछड़ने के लिए भी नेहरू जिम्मेदार’
मध्यप्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस हमेशा से ये कहती आई है कि नेहरू जी ने देश का निर्माण किया है। ऐसे में कांग्रेस को इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि नेहरू ने आखिर क्यों आजादी के बाद सबसे पहले महात्मा गांधी के ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तिलांजलि दी। सारंग ने आगे कहा कि नेहरू विलायत में पढ़े लिखे, पश्चिमी सभ्यता से प्रभावित थे। इसलिए वो इस बात को नहीं समझ पाए कि हमारे देश की पुरातन अर्थव्यवस्था और हमारी संस्कृति ये कहती थी कि गांव, खेत, किसान और खलिहान की चिंता करनी है। सारंग यहीं नहीं रुके उन्होंने ये भी कहा कि गांधी जी का मॉडल था कि गांव की अर्थव्यवस्था गांव में ही बढ़े लेकिन देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद जवाहर लाल नेहरू ने गांधी जी के मॉडल की तिलांजलि दे दी, जिससे गांवों की उन्नति में कमी आई।

 

ये भी पढ़ें- महंगाई पर पंडित नेहरू को जिम्मेदार बताकर घिरे शिवराज के मंत्री, जानिये क्यों कांग्रेस ने कहा- ‘छोटा मूंह बड़ी बात’

 

बढ़ती महंगाई और बिगड़ती अर्थव्यवस्था के लिए भी नेहरू को ठहराया था जिम्मेदार
बता दें कि ठीक एक दिन पहले शनिवार को मंत्री विश्वास सारंग ने देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ती महंगाई के लिए जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया था। तब उन्होंने कहा था कि ‘देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को लाल किले की प्राचीर से जो भाषण दिया था, उससे देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई थी।’ सारंग के मुताबिक, नेहरू ने देश में गलत तरीके से औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया, इन्हीं सब वजहों से महंगाई बढ़ी।

 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के मंत्री के बाद अब केन्द्रीय मंत्री का अजीब बयान, बोले- ‘सरपंच सचिव को कौए जैसा टांग देंगे’

 

मंत्री सारंग पर हमलावर हुई कांग्रेस
मंत्री सारंग के जवाहर लाल नेहरू को लेकर दिए गए इस बयान के बाद कांग्रेस उन पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि, विश्वास सारंग की मानसिकता पर मुझे दुख होता है। पंडित नेहरू पर सारंग का बयान छोटे मुंह बड़ी बात है। गोविंद सिंह ने आगे ये भी कहा कि, पंडित जवाहर लाल नेहरू ने संघर्ष कर देश को आजादी दिलाई थी। उन्होंने जितना संघर्ष और देश सेवा की है, उतनी तो सारंग की उम्र भी नहीं है। देश के पहले प्रधानमंत्री के लिए इतनी हल्की बात करना निंदनीय है।

देखें वीडियो- पवा वाटरफॉल पर सैलानियों का जमावड़ा

https://www.dailymotion.com/embed/video/x83332v

Home / Bhopal / अब मंत्री विश्वास सारंग ने गांव और कृषि के पिछड़ने के लिए भी नेहरू को बताया जिम्मेदार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो