scriptमौसम विभाग ने की मानसून आगमन की घोषणा, कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश | Monsoon 2021: Alert issued for 'Heavy rain' in these 16 districts | Patrika News
भोपाल

मौसम विभाग ने की मानसून आगमन की घोषणा, कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने 24 घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है….

भोपालJun 17, 2021 / 04:32 pm

Ashtha Awasthi

weather.png

Monsoon 2021

भोपाल। अपनी तूफानी चाल से चौंका रहे मानसून ने रविवार को राजधानी में धमाकेदार एंट्री ली। यह पिछले आठ वर्ष में सबसे जल्दी आया है। मानसून (weather forecast) के आगमन से पहले ही इस सीजन की 100 मिमी बरसात हो चुकी है। उधर, मौसम विभाग ने 24 घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

MUST READ: शुरु हो गई है प्री मानसून बारिश, आने वालों कुछ घंटों में हो सकती है तेज बारिश

photo6107324614968453927_6287581_835x547-m_6332467_835x547-m.jpg

भोपाल में रविवार देर शाम बारिश शुरू हुई और रात 8.30 बजे तक 9.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 1 से 13 जून के बीच 102.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से अधिक है। रविवार दोपहर मौसम विभाग ने मानसून आगमन की घोषणा कर दी।

मध्य प्रदेश में रविवार को मानसून और आगे बढ़ गया। राजधानी भोपाल, विदिशा सहित प्रदेश के 60 फीसदी हिस्सों में मानसून आ चुका है। इसके और आगे बढ़ने के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी है। अगले 24 से 48 घंटों में कई शहरों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

weather2_1.png

इसलिए जल्दी पहुंचा : इस बार इसकी दोनों ब्रांच बंगाल की खाड़ी और अरब सागर शाखा सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र की वजह से इसे रफ्तार मिली।

• इन जिलों में भी पहुंचा- विदिशा, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल।

• आज यलो अलर्ट : मौसम विभाग के मुताबिक 3-4 दिन भोपाल व प्रदेश कई हिस्सों में झमाझम बारिश का यलो अलर्ट है।

लुढ़क गया पारा

मानसून की दस्तक के साथ शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। रात 11:30 बजे तक शहर में पौन इंच से ज्यादा (18.8 मिमि) और बैरागढ़ में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक दिन का तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर 3:30 से रात 8:30 बजे तक पारा 13 डिग्री लुढ़ककर 23.4 डिग्री पर पहुंच गया था। ठंडी हवाएं चलने से रात का पारा भी लुढ़क गया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81xh3l
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो