scriptमौसम विभाग ने जारी किया Alert ,3 घंटे बाद 21 जिलों में आएगा तेज अंधड़, होगी मानसूनी बारिश | monsoon update 2024 IMD issued alert after 3 hours, strong thunderstorm in 21 districts | Patrika News
भोपाल

मौसम विभाग ने जारी किया Alert ,3 घंटे बाद 21 जिलों में आएगा तेज अंधड़, होगी मानसूनी बारिश

monsoon update 2024: मध्य प्रदेश में मानसून के 15 जून के आसपास या अपने सामान्य समय से एक या दो दिन पहले आने की संभावना है। राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है।

भोपालJun 02, 2024 / 10:39 am

Astha Awasthi

Weather Update

Weather Update

Weather Update: पूरे मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान हो चुके हैं लेकिन राजधानी भोपाल में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बीते दिम लोगों ने शनिवार को राहत की सांस ली। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में मौसम ने करवट ली और तेज हवाएं चलने लगी।
भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों में हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को लू से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिन के दौरान दो से पांच जून के बीच हल्की बरिश हो सकती है। 2 जून को भी मध्य प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे। भोपाल, जबलपुर समेत 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, तो ग्वालियर-निवाड़ी समेत 14 जिलों में लू चल सकती है।
ये भी पढ़ें: अच्छी खबर….दूसरी ट्रेनों को रोककर ‘वंदे भारत’ को मिल रहा पास, 17 मिनट पहले पहुंचायेगी

मानसून आगे बढ़ा

आइएमडी ने दो से तीन दिन में अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य प्रदेश में 15 जून तक पहुंचने की संभावना है, जो राज्य में अपने सामान्य आगमन से दो दिन पहले है।
पिछले साल मध्य प्रदेश में मानसून ने 25 जून को दस्तक दे दी थी। हालांकि इस बीच प्री मानसून की भी कुछ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। साथ ही मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य प्रदेश में इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में औसत बारिश 949 मिमी रही।

जिलों में एक जून को अधिकतम तापमान

भोपाल: 42.5 डिग्री, इंदौर: 40.6 डिग्री, खरगोन: 41.2 डिग्री, पचमढ़ी: 36.6 डिग्री, खंडवा: 41.5 डिग्री, नर्मदापुरम: 40.3 डिग्री, बैतूल: 40.7 डिग्री, धार: 40.8 डिग्री, गुना: 44.0 डिग्री, रायसेन: 42.4 डिग्री, ग्वालियर: 45.6 डिग्री, रतलाम: 41.2 डिग्री, शिवपुरी: 47.0 डिग्री, उज्जैन: 40.5 डिग्री, छिंदवाड़ा: 42.8 डिग्री, जबलपुर: 44.0 डिग्री, खजुराहो: 45.4 डिग्री, मंडला: 43.8 डिग्री, नरसिंहपुर: 43.4 डिग्री, सतना: 46.1 डिग्री, नौगांव: 45.0 डिग्री, रीवा: 45.2 डिग्री, सागर: 42.6 डिग्री, उमरिया: 43.7 डिग्री, टीकमगढ़: 44.2 डिग्री, मलंजखंड: 43.7 डिग्री, सिवनी: 41.4 डिग्री, सीधी: 45.6 डिग्री, छतरपुर: 47.1 डिग्री.

Hindi News/ Bhopal / मौसम विभाग ने जारी किया Alert ,3 घंटे बाद 21 जिलों में आएगा तेज अंधड़, होगी मानसूनी बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो