scriptशिवराज ने सदन में साबित किया बहुमत, नहीं पहुंचे कांग्रेस विधायक, तन्खा बोले- इसे कलयुग कहते हैं | Motion of Confidence for government Madhya Pradesh Assembly | Patrika News
भोपाल

शिवराज ने सदन में साबित किया बहुमत, नहीं पहुंचे कांग्रेस विधायक, तन्खा बोले- इसे कलयुग कहते हैं

मौजूदा विधानसभा की 24 सीटें खाली हैं। जबकि भाजपा के पास 107 विधायक हैं।

भोपालMar 24, 2020 / 11:57 am

Pawan Tiwari

photo_2020-03-24_10-44-42.jpg
भोपाल. मध्यप्रदेश में नई सरकार का गठन हो गया है। शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार रात 9 बजे शपथ ग्रहण किया। वहीं, मंगलवार का दिन शिवराज सिंह के लिए अहम था। शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को सदन में अपना बहुमत साबित कर दिया। हालांकि इस दौरान कोई भी कांग्रेस विधायक सदन में नहीं पहुंचा। सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। शिवराज ने विश्वास मत पेश किया। चूंकि कोरोना की वजह से कांग्रेस का एक भी विधायक सदन में नहीं पहुंचा, इसलिए शिवराज ने सर्वसम्मति से विश्वास मत जीत लिया। सभी विधायकों ने ‘हां’ कहकर विश्वास मत प्रस्ताव पारित कर दिया। इसके बाद विधानसभा का सत्र 27 मार्च तक स्थगित कर दिया गया। बसपा के 2, सपा का 1 और 2 निर्दलीय विधायक हाजिर थे और उन्होंने शिवराज सिंह के समर्थन में वोट किया।
https://twitter.com/ANI/status/1242328840128495617?ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा के पास 107 विधायक
मौजूदा विधानसभा की 24 सीटें खाली हैं। जबकि भाजपा के पास 107 विधायक हैं ऐसे में भाजपा को बहुमत साबित करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। विधानसभा की कार्यसूची के अनुसार, सदन में 11 बजे से विश्वास मत पर वोटिंग होनी थी। वहीं, कांग्रेस के पास केवल 92 विधायक हैं। वहीं, कमलनाथ की सरकार गिरने के साथ ही उनकी कैबिनेट में मंत्री रहे निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने कहा था कि मध्यप्रदेश में मैं नई सरकार का समर्थन करूंगा क्योंकि मेरे लिए क्षेत्र का विकास प्रथमिकता है।
https://twitter.com/jitupatwari/status/1242293419801817090?ref_src=twsrc%5Etfw
स्थिर सरकार के लिए जीतनी होंगी 9 सीटें
मध्यप्रदेश में 24 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव के नतीजे ही तय करेंगे की मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार स्थिर है या नहीं। मध्यप्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। भाजपा के पास 107 विधायक हैं मध्यप्रदेश में स्थिर सरकार बनाए रखने के लिए भाजापा को कम से कम 9 सीटों पर जीत दर्ज करनी पड़ेगी।
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%95%E0%A4%B2?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस ने फ्लोर टेस्ट पर उठाए सवाल
कांग्रेस ने फ्लोर टेस्ट को लेकर सवाल उठाए हैं। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा- रात 12:07 बजे विधानसभा का सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी कर सुबह 11 बजे फ़्लोर टेस्ट प्रस्तावित हो जाता है। जब मप्र में लॉकडाउन और कर्फ़्यू है तब इस अति अल्प सूचना पर विधायक सदन में पहुंचेंगे कैसे और विधायकों के बगैर फ़्लोर टेस्ट कैसा? वहीं, राज्यसभी सांसद विवेक तन्खा ने कहा- कर्फ़्यू के मध्य विधान सभा का सत्र भोपाल में 24 से 27 मार्च। सुन के भी यक़ीन नहीं होता। बीते 2 हफ़्ते लोक स्वस्थ की गम्भीरता की जगह हमारे जनसेवक भोपाल , बेंगलुरु और दिल्ली में सत्ता परिवर्तन में व्यस्थ थे। अब सत्ता पाकर कर्फ़्यू के मध्य बहुमत सिद्ध करने में। कल युग इसे कहते हैं।

Home / Bhopal / शिवराज ने सदन में साबित किया बहुमत, नहीं पहुंचे कांग्रेस विधायक, तन्खा बोले- इसे कलयुग कहते हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो