भोपाल

MP Assembly Elections 2023 : कांग्रेस दफ्तर के बाहर भी नारेबाजी, नाथ के बंगले पर डेरा, पंगत भी वहीं

नाराज कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता यहीं नहीं रुके, वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर भी पहुंच गए और प्रदर्शन किया।

2 min read
Oct 22, 2023

नाराज कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता यहीं नहीं रुके, वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर भी पहुंच गए और प्रदर्शन किया। शुजालपुर प्रत्याशी रामवीर सिंह सिकरवार का विरोध कर रहे कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचे। उनकी मांग है कि वे शाजापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी को टिकट दिया जाए। निवाड़ी जिले से आए कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि निवाड़ी से रजनीश पटैरिया प्रबल दावेदार हैं, उन्हें टिकट मिलना चाहिए। कमलनाथ ने आश्वासन भी दिया था, लेकिन अमित राय को टिकट दे दिया। अमित भाजपा से आए हैं। चेताया कि पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ से आए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। आरोप है कि यहां से सिंधिया समर्थक परशुराम सिसौदिया को टिकट दे दिया। उन्होंने कहा कि टिकट नहीं बदला तो कांग्रेस की हार होगी। विरोध जता रहे कार्यकर्ता कमलनाथ के बंगले के बाहर जा डटे। यहां पहुंचकर उन्होंने नारेबाजी की। बंगले के बाहर डटे शुजालपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने वहीं पंगत लगाकर खाना भी खाया। वे टिकट बदलने की मांग कर रहे थे। दरअसल, इस सीट से नाथ गुट के रामवीर सिंह सिकरवार को टिकट दिया गया है। वे शराब ठेकेदार हैं।

खातेगांव: पहले ही दौरे में दीपक जोशी का विरोध, गाड़ी के कांच फोड़े देवास. कांग्रेस के खातेगांव प्रत्याशी दीपक जोशी का शनिवार को पहले ही दौरे में विरोध हुआ। नेमावर जा रहे जोशी को खातेगांव में कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। गनमैन आया तो उसके साथ धक्का-मुक्की। लात-घूंसे भी मारे। जब जोशी बात करने पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर नारे लगाए। जोशी कार में सवार होकर जाने लगे तो कार्यकर्ताओं ने कार घेर ली और कांच भी फोड़ दिया। जैसे-तैसे नेमावर पहुंचे जोशी ने मां नर्मदा का पूजन-अर्चन किया। विरोध को लेकर कहा कि कोई विरोध नहीं है। एकजुट होकर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

Updated on:
22 Oct 2023 10:19 am
Published on:
22 Oct 2023 09:53 am
Also Read
View All

अगली खबर