scriptMP CM Mohan Yadav: झारखंड और पंजाब में दहाड़े एमपी सीएम, बोले ‘संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने हमेशा उसे खतरे में रखा’ | MP CM Mohan Yadav Roar in Punjab Jharkhand Appeal vote for bjp pm narendra modi bjp attack on congress | Patrika News
भोपाल

MP CM Mohan Yadav: झारखंड और पंजाब में दहाड़े एमपी सीएम, बोले ‘संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने हमेशा उसे खतरे में रखा’

MP CM Mohan Yadav: सीएम ने झारखंड के राजमहल और दुमका लोकसभा सीट पर सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले कांग्रेस देश को बदनाम करती रही, पीएम मोदी ने देश को नई दिशा दी है

भोपालMay 30, 2024 / 08:00 am

Sanjana Kumar

cm mohan yadav

पंजाब और झारखंड में एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव ने की चुनावी सभाएं।

एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav)झारखंड और पंजाब (Punjab) के दौरे पर रहे। सीएम ने झारखंड (jharkhand) के राजमहल और दुमका लोकसभा सीट पर सभाओं को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 70 वर्षों तक राज करने के बाद भी देश को बदनाम किया है। पीएम मोदी ने अब देश को नई पहचान दी है।
सीएम ने झारखंड के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भ्रष्टाचारी बताया। कहा कि इन भ्रष्टाचारियों को पीएम मोदी जेल भेज रहे हैं तो यह पूछ रहे हैं कि जेल क्यों भेजा जा रहा है। भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में ही है।
सीएम ने कहा कि हम देवी-देवताओं को पूजते हैं तो कांग्रेसियों को इसमें भी परेशानी होती है। हम भगवान राम, कृष्ण और बिरसा मुंडा को पूजने वाले लोग हैं, लेकिन कांग्रेस हमेशा से सीएम धर्म की विरोधी रही है।

राम मंदिर का करते रहे विरोध

एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा कि जब पूरा देश कह रहा था कि अयोध्या में भगवान राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए, तब कांग्रेस और उसके गठबंधन के नेता इसमें अड़ंगे लगा रहे थे। सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर कर रहे थे कि मंदिर निर्माण न हो, लेकिन ये नहीं रोक पाए। कांग्रेस ने हमेशा से वोटों की राजनीति के लिए मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया।

घमंडिया लोग खाना चाहते हैं आरक्षण

कांग्रेस और उसके घमंडिया लोग आरक्षण भी खाना चाहते हैं। कांग्रेस संविधान की दुहाई देती है, लेकिन हमेशा से उसने संविधान को खतरे में रखा। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर सारे नेताओं को जेल में डाल दिया। छोटी नीयत और छोटे मन के लोग लूटने की मानसिकता वाले हैं। सीएम गुरुवार दोपहर 12.30 बजे यूपी के देवरिया लोकसभा क्षेत्र में सभा और रोड शो करेंगे। 3.10 बजे रॉबट्र्सगंज सीट पर प्रचार करेंगे।
बता दें कि पंजाब और झारखंड में आज लोक सभा चुनाव के प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन है। यहां 1 जून को मतदान होने हैं। एमपी सीएम मोहन यादव ने यहां मतदाताओं से भाजपा के समर्थन में वोट मांगे।

Hindi News/ Bhopal / MP CM Mohan Yadav: झारखंड और पंजाब में दहाड़े एमपी सीएम, बोले ‘संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने हमेशा उसे खतरे में रखा’

ट्रेंडिंग वीडियो