scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 11051 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 6 लाख 71 हजार के पार, 24 घंटे में 86 की मौत | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: 24 घंटे में 11051 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 6 लाख 71 हजार के पार, 24 घंटे में 86 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 11051 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 671763 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6420 पहुंची है।

भोपालMay 10, 2021 / 07:01 am

Hitendra Sharma

MP Corona Update

MP Corona Update

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 11051 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 671763 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6420 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 1679 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 126832 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1204 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 109346 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 16282 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1556 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 104332 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 795 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 89098 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 14439 एक्टिव केसेज हैं।

Must see: कोरोना ढलान पर, अब 7 दिन में स्वस्थ हो रहे मरीज

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 47517हो चुकी है। जबकि, 428 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 36567 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 10522 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 43453 हो गई है। शहर में अब तक 479 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 37753 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 5221 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15464 हो गई है। इनमें से 155 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 12136 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 3173 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13334 हो गई है। जिले में अब तक 183 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 11119 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 2032 एक्टिव केस हैं।

5- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 14035हो चुकी है। इनमें से 229 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 10766 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 3040 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13360 हो गई है। इनमें 63 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 10280 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 3017 केस एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 12237 हो गई है। इनमें से 186 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 10592 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 1459 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10999 हो गई है। इनमें से 145 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 8771 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 2083 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10582 हो चुकी है। यहां 145 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 9264 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1173 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10845 हो गई है। इनमें से 116 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 8818 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 1911 केस एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8168jv

Home / Bhopal / MP Corona Update: 24 घंटे में 11051 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 6 लाख 71 हजार के पार, 24 घंटे में 86 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो