scriptसबसे पहले ईदगाह में होगी ईद-उल-अजहा की नमाज, यहां देखिये ईद की नमाज का समय | namaz time on eid ul adha 2019 | Patrika News
भोपाल

सबसे पहले ईदगाह में होगी ईद-उल-अजहा की नमाज, यहां देखिये ईद की नमाज का समय

Muslims celebrate Eid al-Adha – कुर्बानी और त्याग के रूप में ईद-उल-अजहा का पर्व 12 अगस्त को मनाया जाएगा। शहर की सौ से ज्यादा मस्जिदों में ईद की नमाज होगी।

भोपालAug 11, 2019 / 03:11 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

Eid al-Adha

सबसे पहले ईदगाह में होगी ईद-उल-अजहा की नमाज, यहां देखिये ईद की नमाज का समय

भोपाल. कुर्बानी और त्याग के रूप में ईद-उल-अजहा का पर्व 12 अगस्त ( Eid al-Adha 2019 date ) को मनाया जाएगा। शहर की सौ से ज्यादा मस्जिदों में ईद ( eid ) की नमाज होगी। सबसे पहले ईदगाह में सुबह 7 बजे नमाज अदा कराई जाएगी। ये शहर ही नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी ईदगाह में से एक है। कुर्बानी के बीच शहर को साफ सुधरा रखने क्लीन सिटी की तर्ज आयोजन होगा।

ईद-उल-अजहा की नमाज सबसे पहले ईदगाह में होगी। मसाजिद कमेटी के सचिव एसएम सलमान ने बताया कि इसके बाद जामा मस्जिद में सुबह 7.15 बजे, ताजुल मसाजिद में 7.30 बजे, मोती मस्जिद में 7.45 और आरिफ नगर में सुबह 8 बजे नमाज अदा कराई जाएगी। इसके साथ ही शहर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज के लिए इंतजाम हुए हैं। ईदगाह में व्यवस्थाएं हो चुकी हैं वहीं मस्जिदों में भी इंतजाम किए जा रहे हैं।

ईदगाह – सुबह 7.00 बजे
जामा मस्जिद – सुबह 7.15 बजे
ताजुल मसाजिद – सुबह 7.30 बजे
मोती मस्जिद – सुबह 7.45 बजे
मस्जिद बिल्किस जहां, आरिफ नगर – सुबह 8.00 बजे

 

MUST READ : बस अनियंत्रित होकर पलटी, 6 घायल, 2 गंभीर, रश्मि ने बताया- तेज रफ्तार से बस चला रहा था ड्राइवर

 

तीन दिन कुर्बानी

ईद का पर्व तीन दिन तक चलता है। ऐसे में 12,13 और 14 अगस्त तक कुर्बानियां होगी। जमीअत उलेमा के इमरान हारून ने बताया कि साफ सफाई को लेकर पर्याप्त इंतजाम रहे इसके लिए नगर निगम से अतिरिक्त वाहन देने का आग्रह किया है। इन्होंने बताया कि ईद-उल-अज़हा का मतलब क़ुर्बानी है और क़ुर्बानी का मतलब त्याग होता है। समाज के लोग अन्य हम वतन भाइयों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Home / Bhopal / सबसे पहले ईदगाह में होगी ईद-उल-अजहा की नमाज, यहां देखिये ईद की नमाज का समय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो