4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस अनियंत्रित होकर पलटी, 6 घायल, 2 गंभीर, रश्मि ने बताया- तेज रफ्तार से बस चला रहा था ड्राइवर

High speed bus Accident - हादसे में एक महिला शिक्षक और छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों गंभीर घायलों को नोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 11 Aug 2019, 10:45 AM IST

bus Accident

भोपाल. मण्डीदीप से डिपो चौराहा जा रही फीडर बस शनिवार को इंडस टाउन के पास ( Uncontrolled bus ) अनियंत्रित होकर पलट गई। इस ( bus accident ) हादसे में एक महिला शिक्षक और छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों ( critical condition ) गंभीर घायलों को नोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई हैं।

यात्रियों ने बताया ड्राइवर ने निर्माणाधीन तीन फीट ऊंची सडक़ पर बस को जैसे ही चढ़ाया, वह पलट गई। पुलिस ने बताया कि बस एमपी 04 पीए 1644 मंडीदीप से डिपो चौराहा जा रही थी। बस में 30 यात्री सवार थे।

MUST READ : Heavy rain alert : 4 दिन बाद फिर से होगी भयानक बारिश, फिर नहीं दिखेगा मानसून का असर

बस इंडस टाउन के सामने आई तो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। क्लीनर ने पुलिस को बताया कि पिपलिया पेंदे खां निवासी फैजान खान चला रहा था। पुलिस ने फैजान पर लापरवाही से बस चलाने का केस दर्ज किया है।


बस हवा में उठी और पलट गई

घायल दानिश नगर (कुंजन नगर) निवासी संध्या ठाकुर मंडीदीप स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षक हैं। शनिवार को वह औबेदुल्लागंज में ट्रेनिंग के लिए गई थीं। भोपाल लौटते समय वह बस में आगे बैठी थीं। इनके पास होशंगाबाद रोड स्थित अनुजा पैलेस निवासी छात्रा रश्मि सिंह (17) बैठी थी। रश्मि ने बताया कि ड्राइवर तेज रफ्तार से बस चला रहा था। उसे अगले स्टॉप पर उतरना था।

MUST READ : महिलाओं के अश्लील मैसेज किया वायरल, पुलिस से कहा- मुझे कानून मत सिखाओ

ड्राइवर ने बस को ऊंची सडक़ पर चढ़ाया तो बस हवा में उठी और पलट गई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। संध्या ठाकुर की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में टीलाजमालपुरा निवासी फूलमती (40), अशोका गार्डन निवासी सुनीता यादव (55), हरिगंगा नगर निवासी पुष्पा ठाकुर (38) और लखनलाल (21) शामिल हैं।

ईंटखेड़ी में हादसा : बाइक चालक गंभीर

ईंटखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा महिला का पति गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

MUST READ : Raksha bandhan song mp3 : राखी पर ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार, देखें गानों की पूरी लिस्ट

पुलिस के मुताबिक, पुलिस लाइन ग्वाल मंदिर, सीहोर निवासी 55 वर्षीय गोमतीबाई शर्मा पति रामदयाल शर्मा गृहिणी थी। रामदयाल मंदिर में पुजारी हैं। पुलिस को उन्होंने बताया कि शनिवार को वह खजूरी गांव ईंटखेड़ी में रहने वाले रिश्तेदार की गमी में शामिल होने के बाद वापस घर जा रहे थे। डोंगरा गांव के पास वह पहुंचे ही थे कि पीछे से आए कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गोमतीबाई उछलकर सडक़ पर जा गिरीं, तभी ट्रक का पहिया उनके शरीर से गुजर गया। वहीं, बाइक चला रहे रामदयाल बाएं तरफ सडक़ किनारे गिरे। उनके घुटने, हाथ में गंभीर चोट लगी है।

MUST READ : कई चमत्कारी गुणों से भरपूर होता है करेला, जानिए ये खास बातें

ओवरटेक कर रहा था कंटेनर

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कंटेनर आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटैक कर रहा था। तभी रोड किनारे चल रहे बाइक सवार को उसने टक्कर मार दी। इससे महिला की पहिए की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।