4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर 50 हजार घरों में नहीं पहुंचेगा गैस सिलेंडर ! भोपाल में गैस एजेंसियों ने खड़े किए हाथ

LPG gas cylinder: दिवाली से पहले शहर के करीब 50 हजार एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर नहीं हो पा रही आपूर्ति...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 4 Nov 2026, 10:19 AM IST

गैस सिलेंडर (Photo Source - Patrika)

गैस सिलेंडर (Photo Source - Patrika)

Bhopal news: अगर आप दिवाली में गैस सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे है तो ये खबर आपके काम की है। मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में 50 हजार एलपीजी उपभोक्ताओं के सामने सिलेंडर का संकट खड़ा हो गया है। कोलार में 20 हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति करने गैस एजेंसी ने हाथ खड़े कर दिए है। यही स्थिति ऐशबाग में है। नर्मदापुरम रोड, संतनगर, गांधीनगर, भेल, अशोका गार्डन क्षेत्र में बुकिंग के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायतें कर रहे है।

दिवाली से ठीक पहले घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग बढ़ गया है, जिससे आपूर्ति में संकट में स्थिति बन गई है। कोलार में सिलेंडर आपूर्ति नहीं करने की बड़ी वजह खाद्य आपूर्ति की टीम की छापामार कार्रवाई को बताया जा रहा। कोलार में सिलेंडर से गैस चोरी की आशंका कार्रवाई करते हुए 98 सिलेंडर जब्त किए थे। 27 अक्टूबर को ये कार्रवाई की थी, इसके बाद ये ही एजेंसी ने उपभोक्ताओं के यहां आपूर्ति बंद कर दी है। जिस गाड़ी को पकड़ा उससे टीम को गैस ट्रांसफर करने की तीन मशीनें भी मिली थी, जाहिर है, घरेलू गैस को अन्य सिलेंडर्स में भरकर विक्रय की स्थिति है।

ऐसे समझें स्थिति

-ऐशबाग नवीन नगर के एके खान ने सिलेंडर के लिए 27 अक्टूबर व इसके बाद 30 अक्टूबर को दो बार बुकिंग की, लेकिन सिलेंडर अब तक नहीं मिला। वे परेशान है। एजेंसी को कॉल कर रहे हैं।

-कोलार राजहर्ष कॉलोनी के आरव शर्मा ने 27 अक्टूबर को सिलेंडर बुक किया था। एक सप्ताह बीतने के बाद भी उन्हें इसकी आपूर्ति नहीं हुई। कई स्तरों पर शिकायत की तो एजेंसी से मोपेड पर आए कर्मचारी ने सिलेंडर दिया।

उपभोक्ताओं के सिलेंडर ई-केवायसी में अटके

जिले में सवा लाख उपभोक्ता इस समय ई-केवायसी नहीं होने की वजह से सिलेंडर आपूर्ति में परेशानी महसूस कर रहे हैं। खाद्य आपूर्ति के अनुसार शहर में 08 लाख उपभोक्ताओं में से 85 फीसदी ही ई-केवायसी करवा पाए। 15 फीसदी अब भी बाकी है, जिनकी संख्या सवा लाख के करीब है।

घरेलू से रीफिलिंग की आशंका

दिवाली में मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री निर्माण के लिए महंगी दर वाले व्यावसायिक सिलेंडर की बजाय घरेलू सिलेंडर से रिफिलिंग की आशंका बन रही है। उपभोक्ताओं को बुकिंग के बावजूद पांच से सात दिन तक सिलेंडर आपूर्ति नहीं हो पाने की बड़ी वजह में से एक ये भी है। इरान युद्ध के दौरान बने कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी थी। इसी दौरान दर 4200 रुपए दर हो गई थी। अब ये 2900 रुपए है।

संबंधित कंपनी से संपर्क किया है। यहां के उपभोक्ताओं को अन्य संबंधित एजेंसियों में मिलाकर आपूर्ति बहाल करने की बात कह रहे हैं। - सीएस जादौन, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक

ये भी जानिए

40 गैस एजेंसी जिले में
26 एजेंसी इंडेन कंपनी की
04 लाख उपभोक्ता इंडेन कंपनी के
1.75 लाख उपभोक्ता एचपी कंपनी के
1.35 लाख उपभोक्ता बीपीसीएल कंपनी
90 हजार अन्य