
मोहल्ले के लड़के से थी दोस्ती, अकेली लड़की से मिलने पहुंचा युवक, देखकर दंग रह गई मां
भोपाल. कोहेफिजा क्षेत्र में 12वीं की एक छात्रा को मोहल्ले में रहने वाले युवक ने अगवाकर लिया। उसे एक मंदिर में ले जाकर जबरन शादी कर ली। पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी 12वीं की छात्रा है और मोहल्ले में रहने वाले युवक सोनू नामदेव से उसकी पहचान थी।
28 मार्च को छात्रा एक्जाम देकर स्कूल से बाहर आई तो सोनू ने उसे घर छोडऩे के बहाने बाइक पर बैठा कर उसे एक मंदिर में ले गया। यहां डरा-धमकाकर उसने छात्रा से शादी कर ली। उसने मोबाइल से इसकी फोटो और वीडियो बना लिए। कुछ दिनों बाद सोनू छात्रा पर साथ रहने का दबाव बनाने लगा।
सोनू ने छात्रा के परिजनों की गैरमौजूदगी में कई बार घर पहुंचकर उससे छेड़छाड़ की। शुक्रवार को छात्रा घर पर अकेली थी तो सोनू घर पहुंच गया। इसी दौरान छात्रा की मां आ गई। पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
शादी के लिए किशोरी को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार
एकतरफा प्रेम के चलते एक युवक ने 10वीं की छात्रा का अपहरण कर लिया। जब किशोरी ने शादी करने से मना कर दिया तो उसने की-रिंग के छोटे चाकू से खुद के हाथ की नस काट ली। आरोपी छात्रा का पड़ोसी है। पुलिस के मुताबिक रेजीमेंट रोड निवासी 17 वर्षीय किशोरी 10वीं की छात्रा है। छात्रा के पिता कृषि अभियांत्रिकी विभाग, झांसी में पदस्थ हैं। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह सिंधी कालोनी स्थित जिम जाती है।
शुक्रवार रात आठ बजे पड़ोस में रहने वाला गौरव सिसोदिया (20) जिम पहुंचा और डरा-धमकाकर उसे लेक व्यू ले गया। यहां गौरव ने उसकी मां और भाई को जान से मारने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाया। जब किशोरी ने शादी करने से मना किया तो गौरव ने की-रिंग के छोटे चाकू से अपने हाथ की नस काट ली। किशोरी ने घर पहुंचकर मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
11 Aug 2019, 2:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.