3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुराने नहीं, नए ट्रेन नंबरों से चल रही है शताब्दी एक्सप्रेस, किराया भी हुआ कम, यहां करें चेक

- ट्रेन में नहीं मिलेगा खाना- कम लगेगा किराया- 19 अक्टूबर से चलेगी दुरंतो एक्सप्रेस

2 min read
Google source verification
photo6080214210165451818.jpg

new delhi- habibganj Shatabdi Express

भोपाल। कोरोना संक्रमण के चलते बंद पर ट्रेनें (indian railway)एक बार फिर से शुरु हो चुकी हैं। इसी क्रम में 25 मार्च से बंद नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) ने बीते दिन से चलना शुरु कर दिया है। बता दें कि 1204 यात्री क्षमता वाली इस ट्रेन में दिल्ली से कुल 231 यात्रियों ने ही भोपाल का सफर किया, जबकि भोपाल से 226 यात्री ही दिल्ली तरफ रवाना हुए। वहीं गौर करने वाली बात ये है कि ये ट्रेन अब नए नंबर से चल रही है, जबकि यात्री रिजर्वेशन कराने के लिए इसे पुराने नंबर पर सर्च कर रहे हैं।

बदल गए हैं नंबर

जानकारी के लिए बता दें कि इस ट्रेन को उसके नए नंबरों 02001-02002 नई दिल्ली-हबीबगंज- नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन के रुप में चालाया जा रहा है। हालांकि जो यात्री इस ट्रेन को पुराने नंबर 12001-12002 नंबरों से जब बुकिंग के लिए सर्च कर रहे हैं तो उसे कैसिंल दिखाया जा रहा है। इसलिए रेल प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्री इस ट्रेन को नए नंबरों से वेबसाइट में सर्च करें। इस ट्रेन में कोरोना के चलते खाना नहीं मिलेगा, इसलिए इस ट्रेन के किराए में भी कमी कर दी गई है।

19 अक्टूबर से चलेगी दुरंतो एक्सप्रेस

शताब्दी एक्सप्रेस को चलाने के बाद रेलवे स्पेशल ट्रेन के तौर पर दुरंतो एक्सप्रेस को 19 अक्टूबर से चलाएगा। ट्रेन संख्या 02269 चेन्नई-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो 19 से हर सोमवार और शुक्रवार को चेन्नई से चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन ग्वालियर स्टेशन पर सुबह 6:51 बजे आएगी। वापसी में यह ट्रेन 20 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलेगी, जो 20 की शाम को 19:09 बजे ग्वालियर आएगी।

Story Loader