भोपाल. भोपाल में क्राइम ब्रांच की टीम ने राजगढ़ के कपड़ा व्यापारी को पिस्टल बेचते हुए गिरफ्तार किया है। व्यापारी अवैध पिस्टल की डिलेवरी करने के लिए भोपाल पहुंचा था तभी उसे क्राइम ब्रांच की टीम ने धरदबोचा। शुरुआती तफ्तीश में आरोपी से कई अपराधियों को अवैध हथियार सप्लाई करने की जानकारी मिली है जिसे लेकर पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है। जब क्राइम ब्रांच की टीम ने जिस वक्त कपड़ा व्यापारी को पकड़ा उस वक्त उसके पास से एक देसी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस जब्त हुआ है।