25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 लाख के लिए पति बना हैवान, ससुर ने भी डाला इज्जत पर हाथ

महिला ने पति के खिलाफ अननेचुरल सेक्स करने..ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत की...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 5 Jul 2022, 8:25 PM IST

gwalior_news.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक नवविवाहिता ने अपने पति व ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवविवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद पति ने उससे 20 लाख रुपए दहेज में लाने की डिमांड की। जब उसने पैसे लाने से मना किया तो उसके साथ जानवरों सा व्यवहार करते हुए अप्राकृतिक संबंध बनाए। इतना ही सास-ससुर और ननद-नंदेऊ ने भी उसे पीटा और एक दिन तो ससुर ने उसकी इज्जत पर हाथ डाला। कुछ दिनों तक नवविवाहिता ने रिश्ते को बचाने की कोशिश की लेकिन नाकामयाबी मिलने पर अब उसने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

20 लाख के लिए पति बना हैवान
हजीरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय नवविवाहिता नेहा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2022 को गोला का मंदिर इलाके में रहने वाले कमलेश (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी। शादी में पिता ने दहेज पर करीब 30 लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन शादी के तीसरे ही दिन उससे पति व ससुरालवालों ने 20 लाख रुपए और दहेज लाने की डिमांड की। जब उसने मना किया तो पति ने रात में गुस्से में अननेचुरल सेक्स किया। नेहा ने बताया कि उसे लगा कि यह एक बार हो गया, बार-बार नहीं होगा। लेकिन पति कमलेश दहेज न मिलने का गुस्सा आए दिन इसी तरह से उतारने लगा।

यह भी पढ़ें- कंधे पर उठाकर नाले के पास ले जाकर फेंकी भाभी की लाश, पत्नी की तरह रखता था साथ


ससुर ने डाला इज्जत पर हाथ
नेहा (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आगे बताया कि हद तो तब हो गई जब 3 मार्च 2022 को ससुर ने उसकी इज्जत पर हाथ डाला और अश्लील हरकत करने की कोशिश की । उसने ससुर की हरकत का विरोध किया तो सास-ससुर, पति, ननद-नंदोई ने उसे मिलकर पीटा। पीड़िता ने ये बात अपने परिवारवालों को बताई तो वो भी समझाइश देने के लिए पहुंचे लेकिन ससुरालवालों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। टूटे हुए रिश्ते को जोड़ने के लिए नेहा और उसके परिवार ने समाज की पंचायतों का दरवाजा भी खटखटाया लेकिन जब बात नहीं बनी तो अब पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें- पत्नी करती थी किसी और से चैटिंग, समझाने पर भी नहीं मानी, पति ने उठाया खौफनाक कदम