इंदौर. इंदौर के एक शातिर लव कपल की जोड़ी को पुणे पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। लिव इन में रहने वाले इस लव कपल ने पुणे की एक आईटी कंपनी के मालिक के साथ एक करोड़ रुपए की ठगी की थी। हर महीने तीन लाख रुपए प्रॉफिट का वादा किया था और पैसे लेने के बाद प्रॉफिट तो छोड़िए उसका फोन उठाना ही बंद कर दिया। जिसके बाद कंपनी के मालिक ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुणे पुलिस दोनों को पकड़कर अपने साथ ले गई है।