scriptमहालोक निर्माण के बाद भक्तों की संख्या बढ़ी, मंदिर की आय में इजाफा | Over 2 lakh devotees visited MahakaL temple daily after the contruction of mahakallok income will be increase | Patrika News
भोपाल

महालोक निर्माण के बाद भक्तों की संख्या बढ़ी, मंदिर की आय में इजाफा

श्रीमहाकाल मंदिर में महाकाल लोक बने डेढ़ वर्ष होने को आया है। जब महाकाललोक का निर्माण हुआ तब से मंदिर में भक्तों की संख्या इतनी बढ़ी है, जिसने सारे लगाए गए अनुमान को फेल कर दिया है।
 

भोपालFeb 07, 2024 / 05:39 pm

Puja Roy

be99c0c094bb8def775db81dbf13c983.jpg
महाकाल लोक बनने के बाद से महाकाल मंदिर में भक्तों की भीड़ में इजाफा हुआ है। तेजी से न केवल मंदिर में भक्तों की संख्या बढ़ी है, बल्कि उसके साथ ही महाकाल मंदिर में दान भी बढ़ा है। पहले जहां औसतन 25 से 50 हजार भक्त आते थे, वह अब करीब दो लाख के पार आ रहे हैं। जबकि जनवरी महीने में मंदिर को दान से करीब तीन करोड़ रुपए मिले हैं।
भक्तों की संख्या बढ़ने से आय भी बढ़ी
महाकाल मंदिर में पहले विशेष अवसरों पर ही भारी भीड़ होती थी। लेकिन महाकाल लोक बनने के बाद से अब कई मौकों पर प्रशासन का अनुमान भी फेल हो जाता है। पहले जहां रोजाना 25 से 50 हजार भक्त आते थे और विशेष अवसरों में 2 लाख से अधिक उपस्थित होते थे। वहीं, अब सामान्य दिनों पर डेढ़ से दो लाख रोजाना आ रहे हैं। जबकि विशेष अवसरों पर आने भक्तों की संख्या का अनुमान हर बार ही फेल हो रहा है। इसके साथ ही श्रीमहाकाल मंदिर में एक जनवरी से 31 जनवरी के बीच में गर्भ गृह की दानपेटी से 24,298,325 रूपय प्राप्त हुए हैं। जबकि दूसरी दान पेटी से 2,90,07,298 रुपए मिले हैं। दूसरे अन्य साधन से 73,09,143 रुपए की आय हुई है।
दर्शन आसान बनाने की कोशिश
महाकाल मंदिर में अब और भी सुविधाएं होंगी जिससे श्रद्धालुओं को और भी आराम से दर्शन करने का मौका मिलेगा। पिछले वर्ष करीब शिवरात्रि पर पांच लाख श्रद्धालु आए थे, सभी श्रद्धालु को आराम से दर्शन करवाया गया था। वहीं, इस साल अंदाजा है कि भक्तों की संख्या सात लाख का आंकड़ा पार करेगी। उसी के हिसाब से तैयारी की गई है।

Hindi News/ Bhopal / महालोक निर्माण के बाद भक्तों की संख्या बढ़ी, मंदिर की आय में इजाफा

ट्रेंडिंग वीडियो