scriptBreaking News : MP में निर्दलीय प्रत्याशी का बड़ा बयान, बोले जनता ने कांग्रेस को कर दी है नमस्ते, हमसे कहेगी तो हम भी कर देंगे | People said namaste to the Congress, we will also say namaste : mla | Patrika News
भोपाल

Breaking News : MP में निर्दलीय प्रत्याशी का बड़ा बयान, बोले जनता ने कांग्रेस को कर दी है नमस्ते, हमसे कहेगी तो हम भी कर देंगे

मध्य प्रदेश में सरकार के गिरने अटकलों के बीच ये बोले निर्दलीय विधायक शेरा…

भोपालMay 25, 2019 / 04:34 pm

दीपेश तिवारी

MADHYA PRADESH BREAKING NEWS

MADHYA PRADESH BREAKING NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकार के गिरने अटकलों के बीच निर्दलीय विधायक का बड़ा बयान सामने आया है। निर्दलीय विधायक शेरा भैया ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं को जनता ने नमस्ते कर दिया। अगर उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता उनसे कहेगी तो वह भी कांग्रेस को नमस्ते कह देंगे। इतना ही नहीं विधायक शेरा भैया ने अरुण यादव और दिग्विजय सिंह के टिकट पर सवाल उठाएं।

विधायक शेरा भैया ने कहा कि दोनों नेताओं का अस्तित्व नहीं है। वहीं पार्टी ने अरुण यादव और दिग्विजय सिंह को टिकट दे दिया। वर्तमान सरकार के कार्यकाल से हमें पीड़ा हो रहीं है।हम जल्द ही बड़ा एक्शन
लेंगे।


कमलनाथ करेंगे हार की समीक्षा, मंत्री व विधायकों से होगा संवाद

उधर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब मुख्यमंत्री कमलनाथ इसकी समीक्षा करेंगे। मध्यप्रदेश में किन कारणों से हार हुई और कहां गलतियां हुईं, इस पर वह पहले मंत्रियों, फिर विधायकों से बात करेंगे। इसके बाद कैबिनेट की बैठक होगी, ताकि आचार संहिता के कारण अटके कामों को मंजूरी दी जा सके। पूरी रिपोर्ट लेकर कमलनाथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने जाएंगे।

 

news 4

रविवार दोपहर 11 बजे मंत्रियों की बैठक
कमलनाथ ने रविवार दोपहर 11 बजे मंत्रियों की बैठक रखी है। इसमें मंत्रियों से उनके क्षेत्र में चुनाव के दौरान आई दिक्कतों और हार को कारणों को लेकर संवाद होगा। इसके अलावा सरकार में कामकाज को लेकर भी चर्चा होगी। सोमवार को कैबिनेट बैठक है, इसलिए विभागों के प्रस्तावों पर भी अनौपचारिक चर्चा संभावित है।

इसके बाद शाम को चार बजे विधायकों के साथ बैठक है। इसमें कमलनाथ चुनिंदा प्रत्याशी भी बुला सकते हैं। इसमें विधायकों को कांग्रेस सरकार के स्थाई रहने और पूरे पांच साल चलने को लेकर भी बूस्ट-अप किया जाएगा। इसमें विधायकों को भाजपा के लालच में न आने की नसीहतों और कांग्रेस सरकार के आगामी लक्ष्यों पर बात हो सकती है।

राहुल को देंगे रिपोर्ट…

कमलनाथ मंत्रियों और विधायकों से बात करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने दिल्ली जाएंगे और उन्हें पूरी रिपोर्ट देंगे। साथ ही आगे के कामकाज को लेकर भी मार्गदर्शन लेंगे। इसमें निगम-मंडल में नियुक्तियों से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के मामले पर बात हो सकती है।

फिलहाल कांग्रेस अगले महीने तक प्रशासनिक कामों और कर्जमाफी पर फोकस करेगी। उसके बाद आगे के बिंदुओं पर काम होगा। इसकी प्री-प्लानिंग के लिए कमलनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस के चुनिंदा नेताओं से मुलाकात की। इसमें लोकसभा चुनाव के हार के कारणों के साथ आगे के कदमों को लेकर विचार-विमर्श हुआ।


जनता ने देश विरोधी मानसिकता के लोगों को सिखाया सबक: प्रज्ञा

‘जनता ने मुझ पर भरोसा जताकर राष्ट्रविरोधी ताकतों को नकार दिया। मेरे प्रतिद्वंदी प्रत्याशी ने पूरा प्रचार हिंदुत्व और विकास का दिखावा कर किया, लेकिन जनता ने उनके दिखावे को पहचानकर मतदान किया।’
नवनिर्वाचित सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ये बातें शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में कहीं।

मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि विकास के हर मुद्दे पर वो भोपाल से दिल्ली तक सक्रिय रहेंगी। प्रज्ञा सिंह ठाकुर को शुक्रवार को बधाई देने वालों में उनके गृह जिले से आए लोग भी शामिल रहे। बेहतर प्रदर्शन के लिए लोस प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा, उमाशंकर गुप्ता, आलोक शर्मा, राहुल कोठारी, विकास विरानी सहित अन्य का स्वागत किया गया।

Home / Bhopal / Breaking News : MP में निर्दलीय प्रत्याशी का बड़ा बयान, बोले जनता ने कांग्रेस को कर दी है नमस्ते, हमसे कहेगी तो हम भी कर देंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो