पीएम मोदी ने कहा कि, यह सरकार की चिंता का ही परिणाम है कि, न्यायपालिका ने इतने कम समय में फैसला सुनाते हुए यह बताया कि, दोषियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि, प्रधानमंत्री ने लाल किले से रेप की जिस घिनौनी घटना का उदाहरण दिया वह मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पांच जुलाई को घटी थी, घटना के बाद आरोपी के हिरासत में लेकर पुलिस ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश माधुरी राज लाल की कोर्ट में पेश किया जिसपर कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने मात्र पांच दिनो के भीतर आरोपी को फांसी की सजा सुनाई।