scriptपीएम मोदी के ट्वीट से शुरू हई बात, परिजनों ने मिलाई कुंडली: श्रीलंका की हंसिनी ने भारतीय से किया विवाह | pm modis followers sri lankan girl married a indian | Patrika News
भोपाल

पीएम मोदी के ट्वीट से शुरू हई बात, परिजनों ने मिलाई कुंडली: श्रीलंका की हंसिनी ने भारतीय से किया विवाह

पीएम मोदी के ट्वीट से शुरू हुआ प्यार, श्रीलंका की हंसिनी ने भारतीय लड़के से किया विवाह

भोपालFeb 13, 2019 / 10:21 am

shailendra tiwari

modi

पीएम मोदी के ट्वीट से शुरू हुआ प्यार, श्रीलंका की हंसिनी ने भारतीय लड़के से किया विवाह

भोपाल. कहते हैं प्यार सरहद, मजहब और मुल्क देखकर नहीं होता है। ये तो बस हो जाता है। प्यार तब और सुहाना हो जाता है जब मिलने की वहज देश का प्रधानमंत्री हो। पीएम मोदी यूं तो हर रोज ट्वीट करते हैं। उनके फॉलोवर उनके ट्वीट को लाइक भी करते हैं और शेयर भी पर पीएम मोदी के एक ट्वीट के कारण मध्यप्रदेश के एक युवक को उसका सच्चा प्यार मिल गया। प्यार ऐसा कि दो मुल्कों की सीमाएं छोटी पड़ गई।
modi

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के कुंचड़ोद गांव का गोविंद प्रकाश को श्रीलंका की हंसिनी से प्यार हो गया। प्यार अब शादी में बदल गया है। गोविंद सोशल साइट ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करता है। उसने पीएम मोदी की एक पोस्ट को लाइक किया और उसी पोस्ट को श्रीलंका में रहने वाली हंसिनी ने भी लाइक किया। जिसके बाद गोविंद ने हंसिनी के बारे में पता किया। हंसिनी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी प्रशंसक निकली।
modi
दोनों ने एक दूसरे को फॉलो किया
इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को फॉलो करना शुरू किया। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हो गई और प्यार जब परवान चढ़ा तो हंसिनी सात समंदर पार कर सीधे गोविंद के यहां आ गई। उसने जैसे-तैसे अपने माता-पिता को मनाया। जन्मकुंडली भी मिलवाई। जिसके बाद दोनों के परिजन राजी हो गए। हंसिनी परिवार सहित मंदसौर पहुंची और गोविंद के साथ धूमधाम से विवाह किया।
क्या कहा हंसनी ने
हंसिनी ने बताया कि इंटरनेट पर गोविंद से प्यार होने के बाद वह उससे मिलने भारत आई। उसने परिवार वालों को मनाकर भारत में फिजियो थेरेपिस्ट का कोर्स किया। वहीं, इस दरमियान गोविन्द ने भी बीई की पढ़ाई पूरी की। दोनों ने अपने परिवार की सहमति के बाद शादी हुई। हंसिनी के पिता श्रीलंका में सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं, जबकि मां प्रोफ़ेसर हैं।

Home / Bhopal / पीएम मोदी के ट्वीट से शुरू हई बात, परिजनों ने मिलाई कुंडली: श्रीलंका की हंसिनी ने भारतीय से किया विवाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो