scriptइस दिन बदल सकता है प्रदेश का मौसम, प्री-मानसून पहुंचाएगा लोगों को राहत | pre mansoon activity starts 2 3 days in mp | Patrika News
भोपाल

इस दिन बदल सकता है प्रदेश का मौसम, प्री-मानसून पहुंचाएगा लोगों को राहत

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार या शुक्रवार से कई जगहों पर बादल छा सकते हैं, जिसकी वजह से इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो भले ही गरज-चमक और बौछारें प्रदेश के कुछ इलाकों में हो, लेकिन इस गतिविधि से लगभग प्रदेशभर के तापमान में कमी आ जाएगी।

भोपालJun 12, 2019 / 05:49 pm

Faiz

pre mansoon

इस दिन बदल सकता है प्रदेश का मौसम, प्री-मानसून पहुंचाएगा लोगों को राहत

भोपालः मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। कारण ये है कि, अगले दो दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्री मानसून गतिविधियां शुरू होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार या शुक्रवार से कई जगहों पर बादल छा सकते हैं, जिसकी वजह से इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो भले ही गरज-चमक और बौछारें प्रदेश के कुछ इलाकों में हो, लेकिन इस गतिविधि से लगभग प्रदेशभर के तापमान में कमी आ जाएगी और लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

पढ़ें ये खास खबर- Today Petrol Diesel Rate: जानिए आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम क्या हैं

ये है राजधानी का हाल

बात करें राजधानी भोपाल की तो ये शहर पिछले एक सप्ताह से लू की चपेट में है। साथ ही, रात का तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है और दिन का पारा भी 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है, ये तापमान भी सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह बुधवार को भी दिन में गर्मी से किसी तरह की राहत नहीं मिली। अनुमान है कि, बीते दिनों की तरह आज रात का तापमान भी सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा। सुबह सात बजे से ही प्रदेशभर में तीखी धूप रही। हालांकि, दोपहर से कई इलाकों में आसमान साफ ना होने के कारण धूप का असर कम रहा, लेकिन उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। मौसम विभाग का अनुमान है कि, आगामी 13 और 14 जून को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में धूलभरी आंधी और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

पढ़ें ये खास खबर- बाहरी राज्यों के युवाओं को सरकार की बड़ी सौगात, इस क्षेत्र में बढ़ी पात्रता की आयु

लू के चलते ‘रेड अलर्ट’ पर ये इलाके

मौसम विभाग ने बुध्रवार को राजधानी भोपाल समेत रायसेन, राजगढ़, खरगोन, रतलाम, शाजापुर, आगरमालवा, ग्वालियर, दतिया, गुना, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा सतना, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहड़ोल, छतरपुर, सागर, दमोह और बैतूल में तीव्र लू चलने का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। साथ ही, इन इलाकों में लोगों को हिदायत दी गई है कि, जितना हो सके घर से बाहर निकलने से बचें और अगर निकलें तो शरीर को पूरी तरह ढंक लें, ताकि गर्म हवाओं का प्रभाव शरीर पर ना पड़े।

पढ़ें ये खास खबर- MP में अब विश्व के 3 नहीं 4 धरोहर स्थल, भगवान राम के धाम को भी मिला इसमें स्थान, जानिए कैसे

मानसून होगा लेट, प्री मानसून से राहत की आस

मौसम विज्ञानी के अनुसार, एक दो दिन में मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से यानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती है। ऐसा होने पर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों के तापमान में आ सकती है। हालांकि, केरल के ज़रिये देश में ही इस बार मानसून काफी लेट आया है। साथ ही, हालही में देश के पश्चिम बंगाल और उसके बाद गुजरात पर होने वाले वायू तूफान के असर से भी मानसून अवरुद्ध हो सकता है। मौसम विज्ञानी का अनुमान है कि, इस हिसाब से प्रदेश में मानसून 22 जून के बाद ही प्रवेश कर सकता है। हालांकि, प्री मानसून गतिविधियां तापमान में कमी लाने में सहायक हो सकती हैं।

Home / Bhopal / इस दिन बदल सकता है प्रदेश का मौसम, प्री-मानसून पहुंचाएगा लोगों को राहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो