scriptरेड जोन में कुछ हिस्सों में मिलेगी छूट, जानिए क्या | Relaxation in some areas of Red Zone in lockdown 3 | Patrika News
भोपाल

रेड जोन में कुछ हिस्सों में मिलेगी छूट, जानिए क्या

जानिए रेड जोन में क्या ढील मिलेगी?

भोपालMay 02, 2020 / 11:33 am

Tanvi

जानिए रेड जोन में क्या ढील मिलेगी?

भोपाल/ देशभर में तीसरे चरण के लॉकडाउन की घोषणा केंद्र सरकार द्वारा कर दी गई है। 4 मई से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरु हो जाएगा। लेकिन लॉकडाउन के तीसरे चरण में कई छूटें दी गई हैं। लॉकडाउन के तीसरे चरण में लोग घरों से बाहर निकले सकेंगे। लेकिन इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। लॉकडाउन के तीसरे चरण के लिए नई गाइडलाइंस जारी होगी। इस नई गाइडलाइंस में रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांटे जिलों में होने वाली गतिविधियों को लेकर सूचना दी जाएगी।

 

पढ़ें ये खबर- लॉकडाउन में मसाला व ड्राईफ्रूट के दामों में तेजी, जानें आटा, दाल व किराना सामानों के दाम

मध्यप्रदेश के 9 जिले रेड जोन में, 19 ऑरेंज और 24 जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन में ग्रीन जोन के जिलों में नाई की दुकानें, सैलून समेत अन्य जरूरी सेवाओं और वस्तुएं मुहैया कराने वाले संस्थान भी 4 मई से खुल जाएंगे। सिनेमा हॉल, मॉल, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आदि बंद रहेंगे। वहीं ओरेंज जोन में भी कुछ शर्तों के साथ कुछ छूट मिलेगी।

 

जानिए रेड जोन में क्या ढील मिलेगी?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो