scriptटावर के रेडिएशन ने किया बीमार, प्रशासन फिर भी नहीं दे रहा ध्यान | risk of cancer from mobile towers radiation | Patrika News
भोपाल

टावर के रेडिएशन ने किया बीमार, प्रशासन फिर भी नहीं दे रहा ध्यान

रहवासी मोबाइल टावर को बता रहे कैंसर की वजह

भोपालDec 08, 2018 / 01:46 am

Bharat pandey

mobile towers radiation

risk of cancer from mobile towers radiation

भोपाल। राजहर्ष कॉलोनी के पास रहने वाले आशुतोष जैन की पत्नी कमला को एक साल पहले कैंसर का पता चला। डॉक्टर पुख्ता तौर पर कारण नहीं बता पा रहे हैं, लेकिन जैन का कहना है कि घर के पास लगे मोबाइल टावर के रेडिएशन से उनका परिवार दिक्कत में आया है।

अशोका गार्डन इकबाल कॉलोनी में रहने वाले हनीफ खान एक साल से चिढ़चिढ़ेपन के शिकार हैं। खान का कहना है कि दो साल पहले कॉलोनी के मुहाने पर मोबाइल टावर स्थापित हुआ। इसके कुछ माह बाद से ही उनके व्यवहार में परिवर्तन आया है। स्थिति ऐसी ही रहने पर वे घर बदलने की बात भी कहते हैं। करोंद की शिवनगर कॉलोनी निवासी आदर्श शर्मा के घर के पास खाली प्लॉट में दो साल पहले टावर लगा था। शर्मा का कहना है कि इससे उनके स्वास्थ्य में गिरावट हो रही है। इसी तरह की शिकायत रचना नगर स्थित आवास संघ की जमीन पर बने मकान नंबर 260 पर लगे मोबाइल टावर को लेकर है। रहवासी इसे कैंसर की वजह बता रहे हैं।

टावर को लेकर हंगामा
राजीव नगर में टावर लगाने को लेकर शुक्रवार को हंगामा हुआ। पुलिस बल को बुलाना पड़ा। यहां डायल 100 काफी देर तक बनी रही। टेलिकॉम कंपनी के कर्मचारी जबरिया टावर स्थापित करने महिला गार्ड के साथ पहुंचे। इसका महिलाएं विरोध कर रही थीं। ऐसे में कंपनी ने रहवासी महिलाओं को रेाकने के लिए महिला गार्ड का इस्तेमाल किया। टेलिकॉम कंपनी ने रहवासियों को काफी देर तक समझाने की भी कोशिश की।

कोर्ट ने जनता की सुनी
कोलार की अमरनाथ कॉलोनी में अवैध मकान पर लगे टावर को लेकर जब प्रशासन ने रहवासियों की नहीं सुनी तो वे कोर्ट पहुंचे। कोर्ट से मिले आदेश पर निगम ने टावर की अनुमति रद्द कर दी। अब मारूति विहार के आरएस मिश्रा, अशोका गार्डन पंत नगर, करोंद में मोबाइल टावर के विरोध में लड़ाई लड़ रहे रहवासी भी कोर्ट जाने की तैयारी में हंै। राकेश चतुर्वेदी का कहना है कि अमरनाथ कॉलोनी का प्रकरण हमारे लिए नजीर है।

रहवासियों का दर्द
रिटायर्ड कर्मचारी आर चौकसे 2007 से कैंसर से जूझ रहे हैं। इनके घर के पास मोबाइल टॉवर लगा है। यहीं केवी वर्मा का कहना है कि टावर से बैचेनी महसूस कर रहे हैं। आर. ठाकरे का कहना है पिताजी रेडिएशन के शिकार हुए हैं।

-शिकायतों के निर्णय के लिए निगमायुक्त को कहा है। कहीं कोई दिक्कत है, शिकायतें आ रही है तो सुनवाई कर रहे हैं।
सुदाम खाडे, कलेक्टर

Home / Bhopal / टावर के रेडिएशन ने किया बीमार, प्रशासन फिर भी नहीं दे रहा ध्यान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो