scriptसेन महाराज की जन्मस्थली और उज्जैन में बनेगा पर्यटक भवन | Sena Maharaj's birthplace and tourist building will be built in Ujjain | Patrika News
भोपाल

सेन महाराज की जन्मस्थली और उज्जैन में बनेगा पर्यटक भवन

मप्र राज्य केश शिल्पी व सिलाई कला मंडल मुख्यालय का लोकार्पण

भोपालJul 04, 2018 / 07:53 am

Rohit verma

news

सेन महाराज की जन्मस्थली और उज्जैन में बनेगा पर्यटक भवन

भोपाल. सेन महाराज की जन्मस्थली बांधवगढ़ में भवन बनकार इसे विकसित किया जाएगा, ताकि यहां बेहतर रख-रखाव हो और पर्यटक रुक सकें। इस पर 72 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उज्जैन के पास स्थित टेकचंद महाराज के स्थल को भी पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां भी 72 लाख रुपए की लागत से पर्यटक भवन बनाया जाएगा। यह कार्य पर्यटन विकास निगम करेगा।

यह बात पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष तपन भौमिक ने मंगलवार को एमपी नगर जोन 2 स्थित मप्र राज्य केश शिल्पी और मप्र राज्य सिलाई कला मंडल मुख्यालय के लोकार्पण समारोह में कही। मुख्यालय का लोकार्पण पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपाल सिंह, पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष सहित दोनों मंडलों के अध्यक्षों की उपस्थिति में किया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में दोनों समाजों के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे। रामपाल सिंह ने कहा, मंडल मुख्यालय का लोकार्पण समाज के लिए बड़ी सौगात है। मंडल पदाधिकारी समाज के उत्थान के लिए कार्य करें, ताकि यह प्रयास सार्थक हो सके। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा, सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है, जिसका लाभ मिल रहा है।

जो माता-पिता का सम्मान नहीं करते उन्हें सबक सिखाएं
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा, जो लोग माताओं, बहनों की बात करते थे, वो खुद की मां का सम्मान नहीं कर रहे और यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। भगवान की पूजा के बाद हम माता-पिता की पूजा कर घर के बाहर निकलते हैं, लेकिन ऐसी आत्माएं भी हैं, जो जीवित माता-पिता को घर में ही नहीं घुसने देते। ऐसी आत्माओं से सावधान रहने की जरूरत है।

अन्य राज्यों में बोर्ड बनाने की कवायद
मप्र राज्य केश शिल्पी मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा ने कहा कि कई सालों की मेहनत के बाद मुख्यालय का लोकार्पण हुआ है। आज बड़े गर्व का दिन है कि सरकार ने यह तोहफा दिया है। वर्मा ने कहा, उन्होंने कई राज्यों का दौरा किया। वहां मप्र सरकार की इस पहल के बारे में बताया। हरियाणा, राजस्थान, छग में भी वहां की सरकारें ऐसे प्रयास करने की कोशिश कर रही हैं।

समाज को मिले पर्याप्त प्रतिनिधित्व
समारोह में सिलाई कला मंडल अध्यक्ष सुनील महेश्वरी ने कहा कि सरकार ने सेन समाज को अनुग्रहित किया है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और सदस्यों को राज्यमंत्री का दर्जा देने की मांग की। साथ ही समाज को आने वाले चुनावों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की बात कही।

Home / Bhopal / सेन महाराज की जन्मस्थली और उज्जैन में बनेगा पर्यटक भवन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो