scriptसामने आया शिवराज का ‘बुल्डोजर मामा’ अवतार, कांग्रेस बोली- कुर्सी बचाने मामा चले योगी की राह | shivraj bulldozer mama avatar came to fore congress alligate | Patrika News
भोपाल

सामने आया शिवराज का ‘बुल्डोजर मामा’ अवतार, कांग्रेस बोली- कुर्सी बचाने मामा चले योगी की राह

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा लगवाए गए इस पोस्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ‘बुलडोजर मामा’ बताया जा रहा है।

भोपालMar 21, 2022 / 10:41 pm

Faiz

News

सामने आया शिवराज का ‘बुल्डोजर मामा’ अवतार, कांग्रेस बोली- कुर्सी बचाने मामा चले योगी की राह

भोपाल. जिस तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ की पहचान ‘बुलडोजर बाबा’ के रूप में विकसित हो चुकी है। ठीक उसी तर्ज पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक पोस्टर प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी का कारण बना हुआ है। इस पोस्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ‘बुलडोजर मामा’ बताया जा रहा है। बता दें कि, भोपाल शहर की हुजूर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने निवास पर एक होर्डिंग लगवाया है। होर्डिंग में शिवराज के फोटो के साथ रामेश्वर शर्मा ने खुद का फोटो भी लगया हुआ है। साथ ही पोस्टर पर लिखा है ‘मामा का बुलडोजर’। इसी के साथ ये भी लिखा है कि, ‘बेटी की सुरक्षा में जो बनेगा रोड़ा, मामा का बुलडोजर बनेगा हथौड़ा।’

विधायक के ऐसा होर्डिंग लगवाने की वजह भी है। दरअसल शिवराज ने प्रदेश में अपराधियों के प्रति बेहद सख्त रुख अपनाया हुआ है। गंभीर किस्म के अपराध करने वाले हर अपराधियों के घरों में बुलडोजर से अवैध हिस्से गिराए जा रहे हैं। सोमवार को सिवनी के कुरई थाना इलाके में दुष्कर्म के आरोपी का अवैध निर्माण धराशायी किया गया। इससे पहले श्योपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के तीन आरोपियों के मकान तोड़े गए। वहीं, एक आरोपी के खेतों में खड़ी फसल भी जेसीबी से नष्ट की गई। साथ ही साथ रायसेन में हुए सांप्रदायिक विवाद की घटना के बाद, इसमें शामिल अपराधियों के मकानों के अवैध हिस्सों पर भी बुलडोजर चलाकर उन्हें जमीदोंज किया गया। इसके बाद से ही शिवराज को ‘मामा बुलडोजर’ के रूप में प्रदर्शित किया जाने लगा है।

यह भी पढ़ें- ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर बोलीं उमा भारती- मुझे फिल्म देखने की जरूरत नहीं, उनकी पीड़ा आंखों से देखी है


कांग्रेस का शिवराज पर तंज

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1505892344109105153?ref_src=twsrc%5Etfw

हालांकि, पोस्टर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भी भारतीय जनता पार्टी और सीएम शिवराज पर तंज कसना शुरु करक दिया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने होर्डिंग वाले वीडियो को ट्वीट करते हुए इसे चुनावी इवेंट बताया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा कहा गया था। माना जा रहा है कि इसी तर्ज पर शिवराज सिंह चौहान की बुलडोजर मामा वाली होर्डिंग लगाई गई है।

कांग्रेस बोली-बेटियां सुरक्षित नहीं

कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने लिखा कि, कुर्सी बचाने के लिए मामा अब चले योगी की राह पर। उन्होंने लिखा है कि, एनसीआरबी के आंकड़ों में मध्य प्रदेश मामा के राज में बहन-बेटियों से अत्याचार में देश में नं. 1। रोजाना 23 बेटियां अत्याचार की शिकार होती हैं। इसके आगे सलूजा ने लिखा कि, 15 वर्षों में भी सुरक्षा नहीं दे पाये, अब चले बुलडोजर के नाम पर गुमराह करने।

कांग्रेस प्रवक्ता अपनी ट्वीट में सिर्फ इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने आगे लिखा कि कई भाजपा नेताओं के नाम भी दुष्कर्म की घटनाओं में सामने आए हैं। क्या उनके घर से बुलडोजर चलाकर शुरुआत होगी? सलूजा ने लिखा है कि माफियाओं के लिए जो 10 फिट का गड्डा खोदा था, उसका क्या हुआ? क्या उसे बुलडोज़र से भर दिया? उन्होंने इसे चुनावी इवेंट बताया है। साथ ही बेटियों की सुरक्षा के लिए मांग की। उन्होंने लिखा कि सब चुनावी इवेंट…बेहतर हो बेटियों को सबसे पहले सुरक्षा दो…।

 

ओबीसी के चयनित शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x898hm5
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो