scriptदो और मंत्री कोरोना की चपेट में, अब तक 40 मंत्री-विधायक हो चुके हैं संक्रमित | shivraj cabinet minister corona positive latest news 22 sep | Patrika News
भोपाल

दो और मंत्री कोरोना की चपेट में, अब तक 40 मंत्री-विधायक हो चुके हैं संक्रमित

अब तक मध्यप्रदेश के 40 से अधिक मंत्री-विधायक हो चुके हैं संक्रमित…।

भोपालSep 22, 2020 / 05:40 pm

Manish Gite

covid-19-test_1589740624.png

भोपाल। मध्यप्रदेश के मंत्री और विधायकों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब शिवराज कैबिनेट मंत्री (cabinet minister) महेंद्र सिंह सिसोदिया की रिपोर्ट पाजिटिव (coronavirus cases) आई है। उन्होंने खुद ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे भी अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। इधर, मंत्री हरदीप सिंह डंग की रिपोर्ट भी कोरोना पाजिटिव आई है। वे भोपाल के चिरायु अस्पताल ( chirayu hospital bhopal ) में भर्ती हुए हैं।

 

मध्यप्रदेश में इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अरविंद भदौरिया, तुलसी सिलावट समेत 40 से अधिक मंत्री विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि सभी ठीक होकर आ गए हैं।

मंत्री सिसौदिया ने ट्वीट में लिखा है कि जांच के दौरान मुझमें कोविड पाजिटिव लक्षण पाए गए हैं मैं चिरायु अस्पताल में उपचार करवा रहा हूं। मेरे संपर्क में जो भी आए हैं, वे अपना टेस्ट करवा लें। सिसौदिया ने कहा कि आने वाला चुनाव भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का खुद का चुनाव है और मुझे विश्वास है हम निश्चित रूप से सफल होंगे।

 

 

https://twitter.com/BJP4MP?ref_src=twsrc%5Etfw
सिंधिया ने स्वास्थ्य की कामना की

सिसौदिया के संक्रमित होने पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीटकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।सिंधिया ने लिखा है कि मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया व उनकी माताजी के अस्वस्थ होने की जानकारी प्राप्त हुई है। ईश्वर से आपके शीघ्र ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
https://twitter.com/Iamsisodia1?ref_src=twsrc%5Etfw

अब तक कोरोना पॉजिटिव नेता
———————————

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया
मंत्री अरविंद भदौरिया
मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा
कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी
सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह
पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा
धार विधायक नीता वर्मा
पूर्व विधायक जितेंद्र डागा
पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया
पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू
इंदौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव
टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी
पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी
मंत्री तुलसी सिलावट
मंत्री रामखेलावन पटेल
संगठन महामंत्री सुहास भगत
संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा
भाजपा विधायक विजयपाल सिंह

 


कोरोना की चपेट में आए यह नेता

इससे पहले बैतूल जिले की आमला से भाजपा विधायक डा. योगेश पंडाग्रे, सतना के नागौद से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह, यशपाल सिंह सिसौदिया, छिंदवाड़ा की चौरई सीट से कांग्रेस विधायक चौधरी सुजीत सिंह, दमोह के कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी, अनूपपुर के विधायक सुनील सराफ, बालाघाट के विधायक संजय सिंह उईके, मंत्री एंदल सिंह कंसाना भी पॉजिटिव हो चुके हैं।

Home / Bhopal / दो और मंत्री कोरोना की चपेट में, अब तक 40 मंत्री-विधायक हो चुके हैं संक्रमित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो