scriptशिवराज बोले- सरकारी मतलब घटिया ये नहीं चलेगा, ये माइंड सैट बदलना पड़ेगा.. | Shivraj said - Government means it will not work, this mind set will h | Patrika News
भोपाल

शिवराज बोले- सरकारी मतलब घटिया ये नहीं चलेगा, ये माइंड सैट बदलना पड़ेगा..

———————– विकास में हम-सब पाटर्नर, निजी सेक्टर को भी जुडऩा पड़ेगा, शिवराज ने किया ऐलान-शक्ति मास्टर प्लान से तत्काल जुड़ेगा मध्यप्रदेश—————————

भोपालOct 13, 2021 / 09:25 pm

जीतेन्द्र चौरसिया

Independence Day 2021 MP CM Shivraj Singh Speech 75th Independence Day

Independence Day 2021 MP CM Shivraj Singh Speech 75th Independence Day


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान से मध्यप्रदेश को तत्काल जोडऩे का ऐलान किया। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इस प्लान को लांच किया। इसके लांचिंग कार्यक्रम में शिवराज सिंह भी भोपाल से वचुर्अल तरीके से जुड़े। इसके अलावा शिवराज ने भोपाल के मिंटो हॉल में राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस ऑन मल्टी-इन्फ्रास्ट्रक्चर कनेक्टिविटी का शुभारंभ भी किया। यहां शिवराज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी नया भारत गढ़ रहे हैं। विकास के इस महाअभियान में मध्यप्रदेश पूरी ताकत से जुटेगा। मध्यप्रदेश तत्काल पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान से जुडऩे का फैसला करता है। शिवराज ने कहा कि विकास संयुक्त रूप से होता है। लेकिन, कई बार विभाग आपस में लड़ते रहते हैं। ये विसंगति कब दूर होगी। टैक्सपेयर के एक-एक पैसे का सही उपयोग हो यह दायित्व सरकारों का भी है और अधिकारियों का भी। इसी हिसाब से काम होगा। हम प्रधानमंत्री द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलेंगे और मध्यप्रदेश सामूहिक शक्ति का प्रदर्शऩ करेगा। सरकार का मतलब हम सब है, केवल मुख्यमंत्री और अधिकारी नहीं। जन-भागीदारी के मॉडल पर प्रदेश में कई अभियान संचालित किए गए हैं। इन्फ्रा-स्ट्रक्चर के विकास के अनेक कार्य प्रदेश में किए जा रहे हैं। समयसीमा में काम पूरे हों, गुणवत्तापूर्ण कार्य हों, सामंजस्य के साथ काम हों, सारे प्रयास एक दिशा में हों, जिससे समय भी बचे और पैसा भी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मल्टी मॉडल इन्फ्रास्ट्रक्चर कनेक्टिविटी के अंतर्गत हम सब विकास के पार्टनर हैं। बिना निजी क्षेत्र को जोड़े विकास संभव नहीं है। सरकारी मतलब घटिया, काम चलाऊ, एक साल बना दिया दूसरे साल खोद दो, जैसा भी बना दो ऐसा नहीं चलेगा। सरकारी शब्द के लिए बने माइंड सेट बदलने की जरूरत है। हम सब मिलकर विकास करेंगे। कार्यक्रम में उद्योगमंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव सहित अधिकारी मौजूद रहे।
————————-
मोदी बोले- नए भारत को आत्मनिर्भरता का विजन देगा ये प्रोजेक्ट-
दिल्ली के प्रगति मैदान में मुख्य कार्यक्रम हुआ। यहां पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में आत्म-निर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हम अगले 25 वर्षों के भारत की बुनियाद रख रहे हैं। पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान भारत के इसी आत्म बल और आत्म-विश्वास को आत्म-निर्भरता के विजन तक ले जाने वाला है। यह प्लान 21वीं सदी के भारत को गति एवं शक्ति देगा। नेक्स्ट जनरेशन इन्फ्रास्ट्राक्चर और मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी से देश को गति शक्ति मिलेगी। अधोसंरचना से जुड़ी सरकारी नीतियों में योजना निर्माण से लेकर क्रियान्वयन कर तक को यह प्लान गति देगा। सरकार के प्रोजेक्ट समय-सीमा में पूरे हों, इसके लिए यह प्लान सही जानकारी और सटीक मार्ग-दर्शन प्रदान करेगा। दिल्ली में विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
—————————–

Home / Bhopal / शिवराज बोले- सरकारी मतलब घटिया ये नहीं चलेगा, ये माइंड सैट बदलना पड़ेगा..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो