scriptश्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे का इस्तीफा, जानिए उनका एमपी कनेक्शन | Sri Lankan PM Resigns Madhya Pradesh VVIP Tree sanchi | Patrika News
भोपाल

श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे का इस्तीफा, जानिए उनका एमपी कनेक्शन

मध्यप्रदेश के रायसेन में आ चुके हैं महिंदा राजपक्षे, यहीं रौपा था पवित्र बोधि वृक्ष…।

भोपालMay 09, 2022 / 07:49 pm

Manish Gite

mahinda-1.png

भोपाल। श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (sri lankan prime minister) ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। विपक्ष की अंतरिम सरकार बनाने की मांग के आगे झुकते हुए राजपक्षे ने यह कदम उठाया है। आइए जानते हैं कि महिंदा राजपक्षे का मध्यप्रदेश से क्या कनेक्शन है।

tree2.jpg

दरअसल, उन्होंने 21 सितंबर 2012 को महिंदा राजपक्षे (mahinda rajapaksa) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले (raisen) में स्थित सांची स्तूप (sanchi stupa) आए थे। इस दौरान उन्होंने एक पहाड़ी पर एक पौधा रोपा था। सामान्य तौर पर यह पीपल का पेड़ है, लेकिन बौद्ध धर्म में इसका विशेष महत्व है। बौद्ध धर्म में इसे बोधि वृक्ष कहा जाता है। दरअसल ईसा से 531 वर्ष पूर्व बोधि वृक्ष के नीचे ही भगवान बुद्ध (bhagwan gautam buddha) को ज्ञान प्राप्त हुआ था। इस वजह से बौद्ध अनुयाईयों के लिए यह पेड़ श्रद्धा और आस्था का केंद्र है।

 

tree1.jpg

वीवीआईपी की तरह होती है सुरक्षा

इतना ही नहीं किसी वीआईपी (VVIP) की तरह ही इस पेड़ का मेडिकल चेकअप भी होता रहता है। इसकी सुरक्षा के लिए 15 फीट की ऊंचाई तक जालियां लगाई हुई हैं और इसके आसपास पुलिस के जवानों का घेरा बना रहता है। 24 घंटे यहां सुरक्षा में गार्ड तैनात रहते हैं। पानी के लिए भी एक टेंकर रहता है। सरकारी आकड़ों के अनुसार हर साल इस पेड़ पर करीब 12 लाख रुपए खर्च किए जाते हैं।

 

 

बोधगया से लाए थे इसका पौधा

राजपक्षे बोधगया के बोधी वृक्ष की एक शाखा को लाए थे और उन्हें सांची के स्तूप के पास स्थित पहाड़ी पर रौपा था। यह उसी पेड़ की शाखा है जिसे नीचे बैठकर भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो