scriptजल्द ही दस्तक देने वाला है ‘मानसून’ , शुरु हो जायेगा ‘भारी बारिश’ का दौर | There may be heavy rain in these districts today | Patrika News
भोपाल

जल्द ही दस्तक देने वाला है ‘मानसून’ , शुरु हो जायेगा ‘भारी बारिश’ का दौर

इस बार मानसून 2 दिन देर से पहुंचा है। आमतौर पर यह 1 जून को केरल पहुंचता है….

भोपालJun 04, 2021 / 12:34 pm

Ashtha Awasthi

monsoon.png

monsoon

भोपाल। मानसून ने गुरुवार सुबह केरल में दस्तक दे दी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण और मध्य अरब सागर के बाकी हिस्सों में पहुंच जाएगा। रायलसीमा और दक्षिण मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना बन रही है। इस बार मानसून 2 दिन देर से पहुंचा है। आमतौर पर यह 1 जून को केरल पहुंचता है।

MUST READ: शुरु हो गई है प्री मानसून बारिश, आने वालों कुछ घंटों में हो सकती है तेज बारिश

UP Weather Alert: यूपी के इन जिलों में आज तेज अंधड़ के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, देखें लिस्ट

आज भी बूंदाबांदी होने के आसार

बात मध्यप्रदेश की करें तो यहां पर प्री मानसूनी गतिविधियां जारी हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को भी शहर में बादल छाने, तेज हवा चलने और शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं गुरुवार को इंदौर समेत कुछ जिलों ने में अच्छी बारिश हुई। अब दक्षिण-पश्चिम मानसून के 20 जून को प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम के तेवर नरम

नौतपा खत्म होने के बाद गुरुवार को शहर में मौसम के तेवर और नरम पड़ गए। दिन के तापमान में 2.5 और रात के तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट हुई। शहर के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ी। शाम को 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। दिन का तापमान 36. 9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चल रही हैं। उपग्रह से मिली तस्वीरों में केरल तट और उससे सटे दक्षिण पूर्वी अरब सागर पर बादल छाए व नजर आ रहे हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत में ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, जून से सितंबर के बीच उत्तर और तम भारत में ज्यादा बारिश के आसार है। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में 108% तक बारिश संभव है। यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा, ओडिशा में 93 से 107% बारिश हो सकती है। मध्य भारत के राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81pmle

Home / Bhopal / जल्द ही दस्तक देने वाला है ‘मानसून’ , शुरु हो जायेगा ‘भारी बारिश’ का दौर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो