scriptये 3 राशि की महिलाएं घर को बना देती हैं स्वर्ग, जानें कौन सी हैं वे राशि | these three Women of zodiac girl make your home heaven | Patrika News
भोपाल

ये 3 राशि की महिलाएं घर को बना देती हैं स्वर्ग, जानें कौन सी हैं वे राशि

तीन राशियों की महिलाएं सबसे ज्यादा लकी होती हैं…..

भोपालJun 03, 2019 / 05:07 pm

Ashtha Awasthi

indian astrology

indian astrology

भोपाल। कहा जाता है कि औरत घर की लक्ष्मी होती है। साथ ही ये कहावत भी है कि किसी भी आदमी की सफलता के पीछे एक औरत का हाथ होता है। औरत घर को स्वर्ग बना देती है। घर की लक्ष्मी परिवार का पूरी तरह से ध्यान रखती हैं साथ ही सबकी इच्छाओं की पूर्ति करती है। घर की लक्ष्मी घर को चाहे तो स्वर्ग बना देती है या फिर को बर्बाद कर देती है। ज्योतिषि शास्त्र पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि जिस तरह से लोगों के नाम असर लोगों के व्यक्तित्व पर पड़ता है ठीक वैसे ही राशि का भी प्रभाव पड़ता है। पंडित जी के अनुसार तीन राशियों की महिलाएं सबसे ज्यादा लकी होती हैं। इन महिलाओं को आने से घर स्वर्ग बन जाता है। मतलब ये जिस घर में रहती हैं, वह घर स्वर्ग बना रहता है। ये अपने आचरण से घर को स्वर्ग बना देती हैं और इनके इसी आचरण पर माता लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है, जिससे घर में किसी भी चीज़ की कमी नहीं रहती है। जानिए कौन सी हैं वे राशि….

pandit ji

मेष राशि

मेष राशि की महिलाएं बहुत समझदार होती हैं। जिस घर में इस राशि की महिलाएं होती हैं, उस घर में हमेशा पैसा और शांति बनी रहती है। इस राशि की महिलाएं अपने बड़ो का सम्मान करती हैं और घर परिवार का विशेष ध्यान रखती हैं। ये अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेती हैं। महिलाएं परिवार की आर्थित स्थिति में हमेशा योगदान देते हैं। इस राशि की महिलाएं कभी भी धोखा देती हैं।

indian astrology

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की महिलाओं के घर में आने से पति का भाग्योदय हो जाता है। साथ ही ये अपने ससुराल के लिए भी बहुत ज्यादा लकी साबित होती हैं, इनके आने से इनके ससुराल की दशा बदल जाती हैं, क्योंकि ये भाग्य की धनी होती हैं। इस राशि की महिलाएं काफी ज्यादा शांत स्वभाव की होती हैं और ये अपने परिवार को साथ लेकर चलने में भरोसा रखती हैं। घर की सुख शांति के लिए ये सब कुछ करने के लिए तैयार कर लेती है।

indian astrology

कर्क राशि

कर्क राशि की महिलाएं बेहद बुद्धिमान होने के साथ-साथ इनकी मैनेजमेंट पावर भी बहुत स्ट्रॉन्ग होती है। यह किसी भी परिस्थिति में अच्छे रह लेती हैं। यह बहुत अच्छी तरीके से परिवार के सदस्यों की देखभाल करती हैं। इनके इन्हीं गुणों के कारण यह जिस भी घर में जाती वहां खुशियां हमेशा बनी रहती है। इनमें परिवार के लोगों को साथ लेकर चलना इनकी आदत होती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो