
बोलने वाली भागवत गीता
भोपाल. कहते हैं जीवन के हर सवाल का जवाब श्रीमद् भागवत गीता में है। यहीं कारण है कि यह सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला ग्रंथ है। आधुनिक परिवेश में अब इसका डिजिटल वर्जन भी आ गया है, जिससे लोग सुनकर गीता का ज्ञान अर्जित कर सकते हैं। होमा संस्था एवं सेफ एंड सिक्योर संस्था द्वारा बोलती हुई गीता के डिजिटल स्वरूप को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। यह 14 अलग-अलग भाषाओं में जो एक ही विजडम फ्यूट से संचालित होती है।
ऐसे बोलती है गीता
इस डिजिटल गीता के हर अध्याय, हर चित्र, हर श्लोक की व्याख्या सुनी जा सकती है। इसका संचालन रिमोड की तरह बने विजडम फ्यूट से होता है, जिसमें सेंसर लगा हुआ है। इसमें सबसे पहले भाषाओं की सूची है, इसमें जिस भाषा में आप सुनना चाहते हैं, उसके आप्शन को टच करना होगा। इसी तरह गीता के पद्य, गद्य, श्लोक, व्याख्या सहित गीता में जो शब्द लिखे है अथवा चित्र बने हैं, उसमें भी सेंसर लगा हुआ है। इसे शुरू करने के बाद जैसे ही विजडम फ्यूट से टच करेंगे, तो वह संबंधित श्लोक, प्रसंग की व्याख्या करेगी। यह अलग-अलग 14 भाषाओं में है।
एक बार चार्ज होने पर 8 से 10 घंटे चलती है, साढ़े पांच किलो वजनी
बोलती हुई डिजिटल गीता का वजन तकरीबन साढ़े पांच किलो है। इसमें 486 पेज है। एक बार चार्ज होने पर यह 8 से 10 घंटे तक चलती है। इसे मोबाइल के चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है। इसमें संपूर्ण गीता की व्याख्या के साथ-साथ कई तरह के भजनों की श्रृंखला भी है। घर के साथ-साथ सफर के दौरान भी इसे चार्ज कर साथ लेकर जाने के बाद इसे सुन सकते हैं। सफर के दौरान इसके कुछ डिजिटल पेज भी लेकर जा सकते हैं, जिसमें गीता के अध्याय की संक्षिप्त व्याख्या, 108 कृष्ण भजन, मेडिटेशन आदि समाहित है।
गीता से लोगों को जोड़ने के लिए पहल
होमा संस्था एवं सेफ एंड सिक्योर संस्था से जुड़े भोपाल के बलवंत सिंह रघुवंशी ने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और लोगों को गीता जैसे सद्ग्रंथ से जोड़ने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। भोपाल में भी अनेक लोगों के पास यह डिजिटल गीता है और लोग इससे काफी प्रभावित हो रहे हैं। खासकर युवा पीढ़ी के लिए यह डिजिटल वर्जन काफी खास है। यह 14 भाषाओं के साथ ब्रेल लिपि में भी है।
Published on:
23 Dec 2023 10:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
