25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MURDER: किडनैप हुए तीन साल के बच्चे की हत्या, बोरे में मिली डेड बॉडी

परिजन ने जब बोरा खोला तो उसमें शिवा का शव था। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anwar Khan

•

Updated: 15 Jan 2017, 12:36 PM IST

 murder, murder in bhopal, ncrb, national crime re

murder, murder in bhopal, ncrb, national crime record bureau, ganjbasoda, dead body found in sack, sack, bhopal police

गंजबासौदा। मध्यप्रदेश के गंजबासौदा शहर में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जबकि नाली के किनारे एक बोरे में तीन साल के मासूम की डेड बॉडी मिली। मासूम बच्चे की हत्या कर उसे बोरे मेें भरकर फेंका गया था। जब जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि ये वही मासूम है जिसका एक दिन पहले ही अपहरण हुआ था। आइए हम बताते हैं आगे की पूरी कहानी...




हत्या क्यों की, पता नहीं चला
शुक्रवार को लड्ढा एजेंसी गली निवासी उत्तम सेन का बेटा शिवा सुबह 10 बजे से लापता था। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिला तो शाम को थाने में शिकायत की गई। शनिवार सुबह लड्ढा एजेंसी गली के पास ही खाली प्लॉट में एक बंद बोरा पड़े होने की सूचना परिजन को मिली। परिजन ने जब बोरा खोला तो उसमें शिवा का शव था। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे।




जाम लगाने की कोशिश
शव को पीएम के लिए ले जाते समय जयस्तंभ चौक पर पुलिस और समाज के लोगों के बीच तीखी बहस हुई। गुस्साए लोग चक्काजाम की कोशिश कर रहे थे । पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए।




पानी के टब में डूबी एक साल की बच्ची
नसरुल्लागंज। नगर के मुस्लिम मोहल्ला निवासी मेहबूब उल्ला की एक साल की बच्ची शनिवार को खेलते-खेलते पानी से भरे टब में जा गिरी। मासूम का सिर टब में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर तीन बजे मुस्लिम मोहल्ला निवासी मेहबूब उल्ला की एक वर्षीय पुत्री फातिमा घर में खेल रही थी। खेलते-खेलते यह बच्ची बरामदे में रखे पानी से भरे टब में मुंंह के बल गिर गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।