26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मार्च में तपेगा यूपी! मौसम विभाग ने दी चेतावनी, 7 दिन में दिखेगा बारिश से लेकर तेज गर्मी तक का असर

उत्तर प्रदेश में होली से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 4 मार्च, यानी रंग वाली होली के दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। […]

less than 1 minute read
Google source verification
मार्च में ही तपने लगा छत्तीसगढ़! तेज धूप से बेहाल लोग, IMD ने कई जिलों में दी बारिश की चेतावनी...(photo-patrika)

मार्च में ही तपने लगा छत्तीसगढ़! तेज धूप से बेहाल लोग, IMD ने कई जिलों में दी बारिश की चेतावनी...(photo-patrika)

उत्तर प्रदेश में होली से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 4 मार्च, यानी रंग वाली होली के दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों में हल्कि बारिश की चेतावनी

जिन जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर शामिल हैं। इन इलाकों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वहीं दूसरी ओर पश्चिमी और मध्य यूपी के कई जिलों में गर्मी का असर बढ़ेगा। मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली, सहारनपुर, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और प्रयागराज में तेज धूप और बढ़ती गर्मी महसूस की जाएगी।

3 मार्च को प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम केंद्र लखनऊ के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे कम तापमान अयोध्या में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 3 मार्च को प्रदेश में आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हुआ। ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

9 मार्च को भी गर्मी का असर रहेगा जारी

मौसम विभाग के अनुसार 4 मार्च को न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 8 मार्च को पारा और चढ़कर न्यूनतम 19 डिग्री व अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दिन दोपहर में गर्म हवाएं चलने की भी संभावना है। 9 मार्च को भी गर्मी का असर जारी रहेगा। इस दिन न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यानी सप्ताह के अंत तक प्रदेश में गर्मी का असर साफ तौर पर देखने को मिलेगा।