24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज का तापमान 45 डिग्री को पार, 26 अप्रैल से बन रहे मौसमी सिस्टम से राहत की उम्मीद

IMD alert: मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल से मौसमी सिस्टम बन रहा है। जिससे तापमान में 2 से 5 डिग्री की कमी दर्ज की जाएगी। यूपी में प्रयागराज एक बार फिर 45 मिनट 2 डिग्री के साथ सबसे अधिक तापमान वाला जिला घोषित किया गया है।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

IMD alert: मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रयागराज एक बार फिर प्रदेश में सबसे अधिक गर्म घोषित किया गया। यहां का तापमान 45.02 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बनारस बीएचयू का 44.3, बांदा का 44.2, हमीरपुर का 44.2, सुल्तानपुर का 45.8, आगरा का 45.4, कानपुर एयर फोर्स स्टेशन का 45 डिग्री, कानपुर नगर का 42.5 डिग्री और कंपनी बाग का 41.9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 48 घंटे में राहत मिलने की संभावना नहीं है। 26 अप्रैल से कुछ मौसमी सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं, जिससे तापमान में कमी आएगी। बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है, तो बूंदाबांदी हो सकती है। ‌

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 26 अप्रैल से मौसमी सिस्टम बन रहे हैं, जिससे तापमान में कमी आएगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में दिखाई पड़ेगा। 2 से 3 डिग्री तापमान गिरने की संभावना है।

कैसा रहेगा प्रयागराज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में आज का तापमान 45.02 डिग्री दर्ज किया गया है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 25 अप्रैल शनिवार का तापमान 26 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी; 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान साफ रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 1 मई तक के मौसम का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के बादल रहेंगे। सोमवार, 27 अप्रैल का तापमान 28 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है; मंगलवार 28 अप्रैल का तापमान 26 से 42 डिग्री, बुधवार 29 अप्रैल का तापमान 25 से 39 डिग्री, 30 अप्रैल का तापमान 24 से 36 डिग्री और शुक्रवार, 1 मई का तापमान 24 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मंगलवार, 28 अप्रैल से मौसम में परिवर्तन आएगा; आसमान में बादल रहने की संभावना है। ‌तापमान में अधिकतम 8 डिग्री की कमी आ सकती है।