23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर से कहा इंतजार है पाकिस्तान में हनुमंत कथा की

Hanuman Katha should be held in Pakistan: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर की हनुमंत कथा में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने हनुमंत कथा और पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ‌ बोले हनुमान कथा पाकिस्तान में भी होनी चाहिए।

2 min read
Google source verification

Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya reached stage of Bageshwar Dham Peethadhishwar Pandit Dhirendra Krishna Shastri: प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित बाबा बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को माला पहनाया और आशीर्वाद लिया। मंच पर उपमुख्यमंत्री का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कामना है कि हिंदुस्तान के प्रत्येक गांव और पहले के हिंदुस्तान जो आज पाकिस्तान बन गया है वहां पर भी हनुमंत कथा का आयोजन किया जाए। प्रयागराज के में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर की हनुमंत कथा चल रही है। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा बाहर से भी नेता पहुंच रहे हैं आज हनुमंत कथा का आखिरी दिन है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ले चुके हैं आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन्होंने प्रथम बार सनातन धर्म की पताका फहराने का काम किया है। जिनके यहां विश्व के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीश झुकाया, आशीर्वाद लिया है। आप प्रयागराज में आए हैं उनके मुख से कथा सुनने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि अभी तक वह बागेश्वर धाम नहीं पहुंचे हैं लेकिन बहुत जल्दी बागेश्वर धाम में दर्शन करने के लिए आऊंगा। आज अपने आशीर्वाद और आज्ञा दी है।

पाकिस्तान में भी आपकी हनुमंत कथा हो

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज के गंगा जमुना सरस्वती के पवित्र संगम तट पर होने वाली यह कथा हिंदुस्तान के हर प्रत्येक जिले में हो। उनकी कामना है कि पहले का हिंदुस्तान था जो आज पाकिस्तान है वहां पर भी हो। हनुमान जी से यही कामना और प्रार्थना करते हैं। इस मौके पर उन्होंने मौके पर मौजूद श्रोताओं से कहा कि यह भीड़ केवल प्रयागराज की नहीं बल्कि अन्य जिलों की भी है।

संतों की संगत सबसे बड़ी भक्ति

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मौके पर उन्होंने रामायण की चौपाई भी सुनाई। नवधा भक्ति के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संतों की संगत सबसे बड़ी भक्ति कही गई है। केशव प्रसाद मौर्य भक्ति के रंग में दिखाई पड़े। इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया सहित अन्य विधायक और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद थे। ‌ कार्यक्रम में मनोज तिवारी ने जीत गया वह रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने सनातन एकता पर बोल दिया।