3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टाइगर, तेंदुआ, वल्चर और घड़ियाल के बाद चीता स्टेट बना MP, PM मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़े 8 चीते

आज से मध्य प्रदेश का नाम चीता स्टेट से भी पहचाना जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
News

टाइगर, तेंदुआ, वल्चर और घड़ियाल के बाद चीता स्टेट बना MP, PM मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़े 8 चीते

भोपाल. ये बात तो सभी जानते हैं मध्य प्रदेश अब तक टाइगर स्टेट, तेंदुआ स्टेट, वल्चर स्टेट और घड़ियाल स्टेट के रूप में जाना जाता था। लेकिन, आज से मध्य प्रदेश का नाम चीता स्टेट से भी पहचाना जाएगा। भारत में 70 साल बाद एक बार फिर से भारत में चीता युग की शुरुआत हो गई है। प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्म दिन के अवसर पर श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में नमीबिया से लाए गए सभी चीतों को उनके बाड़े में छोड़ दिया है। भारत लाए गए ये 8 चीते कूनो पापुलर सेंचुरी नेशनल पार्क में अब सेलानियों को नजर आया करेंगे।

आपको बता दें कि, देशभर में सबसे ज्यादा 526 बाघ मध्य प्रदेश में हैं। इनके बाद देश में सबसे ज्यादा 3421 तेंदुए भी मध्य प्रदेश में ही हैं। प्रदेश में 30 फीसदी से अधिक जंगल हैं। राष्ट्रीय उद्यान 10 और टाइगर रिजर्व 6 है। 25 वन्य जीव अभ्यारण भी हैं। इसके साथ ही घड़ियाल और वल्चर भी मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं।

यह भी पढ़ें- 70 साल बाद भारत की धरती पर उतरे चीते, देखें पहली तस्वीरें


1952 में भारत सरकार ने किया था चीतों को विलुप्त घोषित

या भी बता दें कि, 75 साल पहले साल 1947 में देश में आखिरी बार चीता देखा गया था। छत्तीसगढ़ में कोरिया के महाराजा ने चीते के 3 शावकों का एक साथ शिकार किया था। साल 1952 में भारत सरकार ने चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया था। इसके बाद आज 17 सिंतबर को देश में एक फिर से चीतों की वापसी हुई है।

यह भी पढ़ें- 99 साल की लीज पर है भारत ! फिर हो जाएंगे गुलाम ?

Story Loader